Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कथावाचक से मारपीट, जबरन गाड़ी में बैठाने का आरोप:उन्नाव में भागवत कथा समापन के बाद हमला, दो पर केस, एक गिरफ्तार

    11 hours ago

    2

    0

    उन्नाव के सोहरामऊ थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव में भागवत कथा के समापन के बाद कथावाचक से मारपीट और उन्हें जबरन वाहन में बैठाकर ले जाने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़ित कथावाचक की शिकायत पर पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कथावाचक अवधेश चंद्र ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि रसूलपुर गांव में आयोजित भागवत कथा के समापन के बाद कुछ लोगों ने उनके साथ अभद्रता की। जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की। पीड़ित के अनुसार, मारपीट के बाद उन्हें जबरन एक गाड़ी में बैठाकर कुछ दूरी तक ले जाया गया, जहां उन्हें धमकाया भी गया। इस घटना से कथावाचक अवधेश चंद्र काफी आहत और भयभीत हो गए। घटना के बाद उन्होंने उन्नाव पहुंचकर पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। कथावाचक ने कहा कि धार्मिक कार्यक्रम के दौरान ऐसी घटना से उनकी छवि और सम्मान को ठेस पहुंची है। मामले की गंभीरता को देखते हुए, पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सोहरामऊ थाना पुलिस ने अनूप द्विवेदी और मनीष पाण्डेय के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने बीती रात आरोपी अनूप द्विवेदी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है, वहीं समाजवादी पार्टी के मीडिया सेल ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में इस सप्ताह 38°C से अधिक पहुंचेगा तापमान:आज सुबह से धूप निकली, दिनभर चलेगी सतही हवा
    Next Article
    हाथरस- मुरसान में रेलवे ट्रैक पर रील बना रहीं युवतियां:बीच पटरी डांस करते दिखी, VIDEO पर RPF ने शुरू की जांच

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment