Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कोटेदार के घर हमला, ट्रैक्टर में लगाई आग:रायबरेली में पुरानी रंजिश, तीन हिरासत में, दो घायल

    4 hours ago

    1

    0

    रायबरेली के मिल एरिया थाना क्षेत्र के उमरा गांव में पुरानी रंजिश के चलते रविवार देर रात एक कोटेदार के घर पर हमला किया गया। हमलावरों ने मारपीट की और एक ट्रैक्टर में आग लगा दी। इस घटना में दो लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। यह घटना 19 अप्रैल 2026 की रात करीब 11:50 बजे हुई। गांव निवासी मुरली गुप्ता और ओमकार गुप्ता का एक व्यक्ति से लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर उनके घर पर धावा बोल दिया। घर में घुसकर मारपीट की गई और बाहर खड़े ट्रैक्टर को आग के हवाले कर दिया गया, जिससे ट्रैक्टर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। ओमकार और मुरली को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि मुख्य आरोपी का आपराधिक इतिहास रहा है। लगभग एक वर्ष पहले भी उसने मारपीट की घटना के दौरान मौके पर पहुंची पुलिस टीम पर हमला किया था। उस समय उसने एक दरोगा की बाइक में आग लगा दी थी और फरसा लेकर सिपाही व होमगार्ड को दौड़ाया था। उस मामले में पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा था। हाल ही में जेल से रिहा होने के बाद आरोपी ने एक बार फिर इसी तरह की वारदात को अंजाम दिया है। घटना की सूचना मिलते ही मिल एरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गांव में पुलिस बल तैनात कर स्थिति पर नजर रखी जा रही है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीतापुर-लखीमपुर बॉर्डर पर सड़क हादसा, 7 लोग घायल:NH-30 पर ट्रक ने ऑटो को टक्कर मारी,लखनऊ मजदूरी करने जा रहे थे ऑटो सवार
    Next Article
    हाथरस के अपर जिलाधिकारी का तबादला:डॉ.अग्रवाल को नई जिम्मेदारी, पांच साल बाद हुआ स्थानांतरण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment