Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    किशोरी ने मोबाइल टावर पर चढ़कर जान देने की कोशिश:युवक ने शादी से किया इनकार, पिता-पुत्र पर मुकदमा दर्ज

    1 hour ago

    1

    0

    देवरिया के बघौचघाट थाना क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी ने मोबाइल टावर पर चढ़कर जान देने की कोशिश की। युवक द्वारा शादी के बाद अपनाने से इनकार करने पर किशोरी ने यह कदम उठाया। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। पीड़िता की मां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव निवासी आकाश कुशवाहा (पुत्र परमहंस कुशवाहा) ने लगभग दो महीने पहले उनकी 16 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर मंदिर में शादी कर ली थी। युवक ने शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी साझा की थीं। आरोप है कि हाल ही में जब किशोरी युवक के घर रहने पहुंची, तो आकाश और उसके पिता परमहंस ने उसे घर में रखने से इनकार कर दिया। विरोध करने पर दोनों ने किशोरी के साथ कथित तौर पर मारपीट की और उसे घर से भगा दिया। इस घटना से आहत होकर किशोरी 17 मार्च को गांव में स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गई और आत्महत्या का प्रयास करने लगी। वह करीब दो घंटे तक टावर पर बैठी रही, जिससे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर पुलिस और ग्रामीणों ने उसे समझा-बुझाकर सुरक्षित नीचे उतारा। किशोरी की मां की तहरीर पर बघौचघाट पुलिस ने आरोपी युवक आकाश कुशवाहा और उसके पिता परमहंस कुशवाहा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उन पर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने, बाल विवाह सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    युवक की गला दबाकर हत्या, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुष्टि:हरदोई में अवैध संबंध के शक में साढ़ू की पत्नी समेत 3 पर केस
    Next Article
    राजकुमार पाल बनेंगे डीएसपी, पेरिस-ओलंपिक में किया था शानदार प्रदर्शन:सीएम योगी 24 मार्च को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र और लक्ष्मण पुरस्कार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment