Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कुशीनगर से तीन नाबालिग छात्राएं लापता:स्कूल जाने के लिए घर से निकली थीं, सर्विलांस से दिल्ली में होने का मिला सुराग

    2 hours ago

    1

    0

    कुशीनगर के लक्ष्मीपुर ग्राम पंचायत से तीन नाबालिग छात्राएं लापता हो गई हैं। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया और परिजनों में दहशत का माहौल बन गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और उन्हें दिल्ली में होने का अहम सुराग मिला है। लक्ष्मीपुर निवासी नसीमा खातून ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी बेटी आशिया (15 वर्ष), गांव की अप्सरा (13 वर्ष) और माहिरा (15 वर्ष) 11 अप्रैल 2026 की सुबह करीब 7 बजे एमकेएन पब्लिक स्कूल जाने के लिए घर से निकली थीं। देर शाम तक वे घर नहीं लौटीं। परिजनों ने पहले अपने स्तर पर रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने थाने पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। इस घटना से परिवारों की चिंता बढ़ गई, खासकर इसलिए क्योंकि एक छात्रा के पिता सऊदी अरब और दूसरी के पिता मुंबई में काम करते हैं। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। कुबेरस्थान थानाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि तकनीकी सर्विलांस और लोकेशन ट्रैकिंग के आधार पर टीम को अहम सुराग मिला है। परिजनों ने भी बच्चियों के दिल्ली में होने की जानकारी दी है। थानाध्यक्ष ने विश्वास दिलाया कि पुलिस जल्द ही तीनों छात्राओं को सकुशल बरामद कर लेगी। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि छात्राएं किन परिस्थितियों में दिल बाहर पहुंचीं और क्या इसके पीछे कोई साजिश या दबाव था। इस जानकारी के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    27 साल से फरार सरगना विजय शुक्ला गिरफ्तार:चित्रकूट में चोरी के खुलासे में 'मृत' माना गया आरोपी जिंदा मिला
    Next Article
    नए एसपी अभिजीत आर. शंकर ने संभाला कार्यभार:देवरिया में कानून-व्यवस्था की ली जानकारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment