Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कुशीनगर में रोडवेज बस-ट्रक भिड़े, 2 की मौत:5 घायल,1 की हालत गंभीर; ग्रामीणों ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला

    2 hours ago

    1

    0

    कुशीनगर के पटहेरवा थाना क्षेत्र के पटहेरिया चौराहे पर बुधवार तड़के करीब 5 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। परिवहन निगम की रोडवेज बस और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। टक्कर के बाद मचा हड़कंप, ग्रामीणों ने संभाला मोर्चा हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और राहत-बचाव शुरू किया। सूचना पर पहुंची पुलिस के साथ मिलकर बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया। सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फाजिलनगर भेजा गया। इलाज के दौरान दो की मौत इलाज के दौरान दो यात्रियों ने दम तोड़ दिया। सतीश शर्मा (45), बैरिया (रामकोला) भाई विजय के साथ ससुराल से लौट रहे थे। बस में फंस गए, बाहर नहीं निकल पाए। सैलून में काम कर परिवार चलाते थे। पीछे छूटे 3 साल का अयनांश और 1 साल का अंकित परिवार पहले ही बड़े भाई की मौत का दुख झेल चुका, पिता लकवाग्रस्त है। वहीं मनोज निषाद (32), चौबे पटखौली (बरवा पट्टी) पासपोर्ट कार्य के लिए गोरखपुर जा रहे थे। पांच बच्चों (4 बेटियां, 1 बेटा) के पिता पहले विदेश में काम कर चुके, दोबारा जाने की तैयारी कर रहे थे। घायलों में एक की हालत गंभीर हादसे में पांच लोग घायल हुए हैं। मीरा देवी (कुड़वा, कसया) – हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर किया। रोशनतारा खातून (तमकुहीराज) – हालत स्थिर, रामपाली देवी (मठिया माफी, देवरिया) – इलाज जारी है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और बस व ट्रक को कब्जे में लेकर थाने भेजा है। थानाध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार राय ने बताया कि हादसे के बाद कुछ समय ट्रैफिक प्रभावित रहा। जल्द ही यातायात सामान्य कराया गया। दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है। यह हादसा एक बार फिर हाईवे पर तेज रफ्तार, डायवर्जन की अनदेखी और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरनाक नतीजों की ओर इशारा करता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इटावा में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या:शादी में शामिल होकर घर लौटा, बेटी ने लटकी बॉडी देखकर मचाया शोर
    Next Article
    लखनऊ में IPL ड्यूटी में इस्तेमाल होने वाले कैमरे बंद:CCTV के उपकरण चोरी, सेफ सिटी के तहत लगे थे; FIR दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment