Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कुशीनगर में काली मंदिर की पिंडी खंडित:खेसारी गिदहा गांव में स्टील धातु चोरी, पुलिस जांच में जुटी

    3 hours ago

    1

    0

    कुशीनगर जिले के कसया थाना क्षेत्र के ग्रामसभा खेसारी गिदहा स्थित मां काली देवी मंदिर के गर्भगृह में शुक्रवार रात अज्ञात लोगों ने पिंडी खंडित कर दी और उसके ऊपर लगी स्टील की धातु चोरी कर ली। शनिवार सुबह सूचना मिलने पर डॉयल 112 और कसया पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात असामाजिक तत्वों ने मंदिर की पिंडी खंडित की और स्टील की धातु चुरा ली। सुबह पूजा करने पहुंचे मंदिर के पुजारी सोनू गिरी ने खंडित पिंडी देखकर ग्रामीणों को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और गांव में आक्रोश व्याप्त हो गया। घटना की सूचना पर डॉयल 112 और थानाध्यक्ष कसया आशुतोष सिंह मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। ग्रामीणों ने दोषियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। पुलिस ने जल्द ही दोषियों को चिह्नित कर सख्त कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि मंदिर के आसपास अक्सर जुआरियों का जमावड़ा लगा रहता है। प्रशासन ने स्थानीय लोगों के सहयोग से पिंडी की मरम्मत कराई। स्थानीय ग्राम प्रधान रमाशंकर कुशवाहा ने पुलिस को तहरीर देकर अज्ञात दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष कसया आशुतोष सिंह ने बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर पिंडी तोड़ने वालों की तलाश की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    तेंदुए को पकड़ने के लिए लगाया गया पिंजरा:बहराइच में खेत में काम करते समय युवक पर किया था हमला
    Next Article
    शामली में 15 हजारी बदमाश का हाफ एनकाउंटर:पैर में लगी गोली, लूटा सामान बरामद, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment