Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कुशीनगर में ‘आतंकी सांड’ के रेस्क्यू का VIDEO:ट्रेंकुलाइज करके पकड़ा, एक हफ्ते में 25 लोगों किया घायल

    2 hours ago

    1

    0

    कुशीनगर जिले के खोट्ठा गांव में पिछले एक सप्ताह से दहशत का कारण बने काले सांड को सोमवार को कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू कर लिया गया। सांड के पकड़े जाने के बाद गांववासियों ने राहत की सांस ली है। अब लोग बिना डर के घरों से बाहर निकल पा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, यह सांड बीते एक हफ्ते से गांव में उत्पात मचा रहा था। किसी भी व्यक्ति को देखते ही वह हमला कर देता था। इस दौरान करीब 25 लोग घायल हो चुके हैं, जिनमें एक महिला भी शामिल है। एक व्यक्ति का हाथ तीन जगह से टूट गया, जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। रोजाना 2 से 3 लोग इसके हमले का शिकार हो रहे थे, जिससे पूरे गांव में भय का माहौल था। ग्रामीणों ने बताया कि सांड ज्यादातर गांव के तालाब के पास ही रहता था और वहीं से निकलकर लोगों पर हमला करता था। लगातार घटनाओं से परेशान ग्रामीणों ने प्रशासन से मदद की मांग की थी। चारों ओर से घेराबंदी कर उसे पानी में काबू किया सूचना मिलने पर सुकरौली के पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। रेस्क्यू के दौरान करीब 200 ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सांड को पकड़ना आसान नहीं था। भनक लगते ही वह तालाब में उतर गया, लेकिन स्थानीय युवकों ने चारों ओर से घेराबंदी कर उसे पानी में ही काबू कर लिया। इसके बाद सांड को बाहर निकालना और वाहन में चढ़ाना भी चुनौतीपूर्ण रहा। अंततः डॉक्टरों ने उसे बेहोशी का इंजेक्शन दिया, जिसके बाद उसे सुरक्षित तरीके से वाहन में लादकर कॉप जंगल स्थित बड़े पशु आश्रय के लिए भेज दिया गया। पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष पासवान ने बताया कि सांड अब सुरक्षित है और कुछ घंटों में होश में आ जाएगा। वहीं, ग्रामीणों ने प्रशासन और रेस्क्यू टीम का आभार जताया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'गौ माता की पीड़ा देखी नहीं जाती':लखनऊ में सीएम से मिलने की जिद पर अड़ा युवक; घसीटते हुए ले गई पुलिस
    Next Article
    बदलापुर सीट पर विधायक रमेश चंद्र जनता की पसंद:सपा से राजनारायण बिंद, बसपा से लालजी यादव पसंदीदा उम्मीदवार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment