Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कुशीनगर में आग से 57 घर राख, महिला झुलसी:कई गांव चपेट में आए, पेट्रोल पंप का बड़ा खतरा टला

    2 hours ago

    1

    0

    कुशीनगर के हाटा, कुबेरस्थान, कप्तानगंज और नेबुआ नौरंगिया क्षेत्रों में मंगलवार को आग लग गई। इन घटनाओं में कुल 57 घर जलकर राख हो गए और एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई। तेज आंधी और हवा के कारण आग कई किलोमीटर तक फैल गई, जिससे कई गांव इसकी चपेट में आ गए। एक पेट्रोल पंप तक आग पहुंचने का खतरा भी टल गया। सबसे अधिक नुकसान नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के गोइती बुजुर्ग ग्राम सभा के सबया टोला में हुआ। ग्राम प्रधान के अनुसार, पंपिंग सेट से निकली चिंगारी ने विकराल रूप ले लिया, जिससे देखते ही देखते 57 घर जलकर खाक हो गए। इस हादसे में 57 परिवार बेघर हो गए और उनका अनाज, कपड़े, फर्नीचर सहित रोजमर्रा का सारा सामान नष्ट हो गया। आग की चपेट में आकर एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई, जिसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। हाटा क्षेत्र के सौना ककवल गांव से शुरू हुई आग बलुआ, रामपुर सोहरौना, चतुर्चक, मठिया और रामपुर बुजुर्ग तक पहुंच गई। वहीं, कुबेरस्थान क्षेत्र के गंगारानी गांव के पास गेहूं के खेत में लगी आग तेज हवाओं के साथ फैलते हुए कुबेरस्थान-पडरौना मार्ग तक जा पहुंची। इस दौरान बड़गांव गांव भी आग की चपेट में आ गया, जहां कई झोपड़ियां और घरेलू सामान जलकर राख हो गए। आग की भयावहता को देखते हुए ग्रामीणों ने तत्काल बचाव कार्य शुरू किया। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। उधर, कप्तानगंज तहसील के बोदरवार इलाके में फसल अवशेष जलाने से भी आग लग गई। यह आग पिपराइच-कप्तानगंज मार्ग तक फैल गई, जिससे घना धुआं छा गया और करीब एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। कई वाहन इसकी चपेट में आने से बाल-बाल बच गए, जबकि सीएनजी वाहनों में सवार लोगों में दहशत फैल गई। आग नजदीकी पेट्रोल पंप तक पहुंचने लगी थी, लेकिन कर्मचारियों और दमकल टीम की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद प्रशासन ने किसानों से फसल अवशेष न जलाने की अपील की है। उप निदेशक कृषि अतिन्द्र सिंह ने बताया कि इससे न केवल पर्यावरण प्रदूषण बढ़ता है, बल्कि मिट्टी की उर्वरता भी प्रभावित होती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में आज 12 इलाकों में बिजली का शटडाउन:केस्को पोल लगाने और केबल मरम्मत का कराएगा काम, 2 से 5 घंटे रहेगी आपूर्ति बाधित
    Next Article
    संभल में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत:आगरा-मुरादाबाद हाईवे पर सड़क हादसा, पांच बहनों का इकलौता भाई था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment