Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कौशांबी में ट्राला से टकराई पिकअप, 10 की मौत:दो महिलाओं ने देर रात तोड़ा दम, दो दादी-पोते, डेढ़ महीने की नवविवाहिता की गई जान

    8 hours ago

    1

    0

    यूपी के कौशांबी में मुंडन संस्कार से लौट रहे ग्रामीणों से लदी पिकअप शुक्रवार को ट्राला से टकरा गई। हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई। 24 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मरने वालों में 6 लोग एक ही गांव के रहने वाले थे। सभी प्रयागराज से मुंडन संस्कार से लौट रहे थे। मृतकों में दो दादी और पोते शामिल हैं। इसके अलावा एक नव विवाहिता की मौत हुई है, जिसका पति गंभीर घायल है। दोनों की महज डेढ़ महीने पहले ही धूमधाम से शादी हुई थी। देर रात सभी शवों का पोस्टमॉर्टम कराया गया था। मृतकों के शव सुबह तड़के ही एंबुलेंस से उनके गांव भेज दिए गए। शनिवार को जब सभी मृतकों के शव गांव पहुंचे तो पूरे गांव में मातम पसर गया। रात में गांव के अधिकांश घरों में चूल्हा तक नहीं जला। दोपहर में एक साथ सभी चिताओं को मुखाग्नि दी गई। मौके पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद रही। हादसे से जुड़ी तस्वीरें देखिए... जानकारी के मुताबिक पिकअप में सवार सभी लोग प्रयागराज में एक मुंडन कार्यक्रम में शामिल होकर अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही वाहन अटसराय गांव के पास पहुंचा, सामने से आ रहे ट्राला से उसकी आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई गंभीर घायल हो गए। हादसे में मरने वालों में सुखरानिया (65), दरसनिया (68), राजकुमारी (35), कल्लो (22), गुड़िया (27), ध्रुव (7), मयंक (10), अनुज (8), मैकी और शिवकली शामिल हैं। इनमें 7 महिलाएं और 3 बच्चे हैं, जिससे हादसे की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है। हादसे में घायल 24 लोगों का इलाज सीएचसी सिराथू, जिला अस्पताल और प्रयागराज के SRN अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और आमने-सामने की टक्कर को हादसे की वजह माना जा रहा है। प्रशासन का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। SRN अस्पताल में दो महिलाओं ने देर रात तोड़ा दम घटना के बाद घायलों को तत्काल अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया। प्रयागराज के SRN अस्पताल में इलाज के दौरान दो महिलाओं की देर रात मौत हो गई, जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 10 हो गई। हादसे में 7 महिलाएं और 3 बच्चे शामिल हैं। सुखरानिया और उनका नाती अनुज, जबकि मैकी और उनका पोता मयंक भी हादसे में जान गंवा बैठे। वहीं मरने वालों में कल्लो उर्फ रंजना की शादी 12 फरवरी को ही कोरौली गांव के रहने वाले लवकुश से हुई थी। शादी के डेढ़ महीने बाद ही उसकी मौत हो गई, जबकि उनके पति लवकुश गंभीर रूप से घायल हैं। सीएम ने जताया शोक, आर्थिक मदद का ऐलान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक ने भी संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए। गांव के लोग बोले- भीड़ के कारण हम नहीं जा सके, जान बच गई गांव की रहने वाली सुलेखा ने बताया- मुझे और मेरे पति को भी मुंडन कार्यक्रम में जाना था, पर पिकअप में बहुत भीड़ हो चुकी थी, इसलिए हम नहीं जा पाए। आज जान बच गई, वरना शायद हम भी दुर्घटना का शिकार हो चुके होते। पहले हादसे की तस्वीरें देखिए… अब जानिए कैसे हुआ हादसा... फतेहपुर जिले के जाफरगंज थाना क्षेत्र के कुरोली गांव निवासी राजन के 2 साल के बेटे शुभम का शुक्रवार को मुंडन संस्कार था। इसके लिए परिवार ने किराए पर पिकअप बुक की। करीब 37 लोग पिकअप से प्रयागराज के संगम पहुंचे। मुंडन के बाद सभी घर लौट रहे थे। रास्ते में डोरमा पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे एक ट्राला खड़ा था। इसी दौरान तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पीछे से ट्राला में जा घुसी।टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए। बताया जा रहा है कि पिकअप ड्राइवर को झपकी लगने से हादसा हुआ। आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े हादसे के बाद घायलों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को अस्पताल भेजने के लिए 8 एम्बुलेंस लगाई गईं। अस्पताल ले जाते समय 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य का इलाज जारी है। हादसे के चलते कुछ देर तक हाईवे पर जाम भी लगा रहा। मृतकों में सुखरानिया (65) पत्नी मुन्ना निवासी बारा, दरसनिया (68) पत्नी बाबूलाल निवासी कुरोली, राजकुमारी (35) पत्नी रामखेलावन निवासी कुरोली, कल्लो (22) निवासी कुरोली, गुड़िया (27) पत्नी मुकेश निवासी कुरोली, ध्रुव (7) पुत्र मोहन निवासी गज्जा का डेरा, मयंक (10) पुत्र मुकेश निवासी कुरोली और अनुज (8) पुत्र लखन निवासी बारा शामिल हैं। CMO संजय कुमार ने बताया कि सैनी थाना के पास अजुवा मोड़ पर हादसा हुआ। जैसे ही हमें इसकी सूचना मिली, मैंने तुरंत 108 एम्बुलेंस के मैनेजर को फोन किया। इसके बाद 7-8 गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। हमारे सिराथू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में कुल 37 मरीज लाए गए। घायलों को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया 8 एम्बुलेंस से गंभीर घायल मरीजों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। सिराथू CHC में अभी 10 लोगों का इलाज चल रहा है, जबकि जिला अस्पताल में 11 लोग भर्ती थे। 2 गंभीर रूप से घायल महिलाओं को प्रयागराज रेफर किया गया था, जिन्होंने देर रात दम तोड़ दिया। जिस बच्चे का मुंडन था उसे भी चोट आई बच्चे की मां शिमला ने बताया कि हम लोग बच्चे का मुंडन कराने गए थे। हम लोग पीछे बैठे थे। अचानक आगे से धक्का लगा। पता नहीं चला हादसा कैसे हुआ। इसके बाद सभी लोग सड़क पर गिर गए, मेरे बच्चे को भी चोट आई है। बच्चे की बुआ ने बताया कि हम लोग 30-35 लोग थे। भाभी के बच्चे का मुंडन था वहीं से लौट रहे थे। पता नहीं चला हादसा कैसे हुआ। आईजी अजय कुमार मिश्रा ने बताया, घटनास्थल का निरीक्षण किया है। शुरुआती जांच में यही तथ्य सामने आया है कि ट्रक हाईवे पर खड़ा था और पिकअप पीछे से आकर उससे भिड़ गई। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। साथ ही ट्रक चालक और क्लीनर की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) भी निकलवाई जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ----------------------------- यह खबर भी पढ़ें….
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीलीभीत में युवक को खंभे से बांधकर पीटा:तीन दिन से लापता, मारपीट का वीडियो आया सामने
    Next Article
    बाराबंकी में बर्फ विक्रेता का सिर धड़ से अलग किया:मामूली कहासुनी के बाद वारदात, पुलिस ने घेराबंदी करके आरोपी को पकड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment