Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कौशांबी में ट्रैक्टर-ट्रेलर की भिड़ंत, एक की मौत:कोखराज थाना क्षेत्र के टेढ़ीमोड़ NH-2 पर दो लोग घायल, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

    3 hours ago

    2

    0

    कौशांबी में मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना कोखराज थाना क्षेत्र के टेढ़ीमोड़ स्थित NH-2 पर करीब 9:30 बजे हुई, जब एक बेकाबू ट्रेलर ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। जानकारी के अनुसार, एक ट्रैक्टर ईंट लादकर पास के गांव में उतारने जा रहा था। टेढ़ीमोड़ NH-2 हाईवे पर जैसे ही ट्रैक्टर चालक गांव की ओर मुड़ा, सामने से आ रहे एक ट्रेलर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया इस दुर्घटना में ट्रैक्टर पर सवार मजदूर मनोज कुमार (25), पुत्र राम औतार, निवासी सौरई बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, ट्रैक्टर सवार एक अन्य व्यक्ति और ट्रेलर चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्यवाही शुरू कर दी है। मृतक मजदूर के परिजनों को सूचना दी गई। जिसके बाद वे रोते-बिलखते घटनास्थल पर पहुंचे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ट्रेलर ने बाइक सवार 3 लोगों को कुचलकर मार डाला:दवा लेने जा रहे थे सभी, मिर्जापुर में युवक बोला- मेरा पूरा परिवार चला गया
    Next Article
    डबल डेकर बस ने पिकअप रौंदी, 2 मजदूरों की मौत:गैस कटर से काटकर निकाले शव, निर्माणाधीन 6 लेन हाईवे पर हुआ हादसा, 2 की हालत गंभीर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment