Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कौशांबी में पूर्व प्रधान की गौशाला में गोली मारकर हत्या:पिपरी के औधन गांव में वारदात, साथी हिरासत में

    3 hours ago

    2

    0

    कौशांबी के पिपरी थाना क्षेत्र के औधन गांव में शुक्रवार रात पूर्व प्रधान बादाम सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह गांव के बाहर निर्माणाधीन गौशाला में सो रहे थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मामले की जांच शुरू कर दी है। बादाम सिंह वर्ष 2010 से 2015 तक गांव के प्रधान रहे थे। इन दिनों वह गांव के बाहर जंगल में एक गौशाला का निर्माण करा रहे थे। शुक्रवार रात वह अपने साथी बुधराम के साथ निर्माणाधीन गौशाला में ही ठहरे हुए थे। देर रात अज्ञात हमलावरों ने वहां पहुंचकर बादाम सिंह पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस हमले में उनके साथी बुधराम को मामूली चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल बुधराम को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। सीओ अभिषेक सिंह ने बताया कि हत्या के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस पुरानी रंजिश समेत सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस ने जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा किया है। खबर अपडेट की जा रही है…
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुलतानपुर में विशेष समुदाय पर अमर्यादित टिप्पणी का मामला:प्रदर्शन और शिकायत के बाद केस दर्ज, विभागीय कार्रवाई-स्थानांतरण को DSWO ने शासन को पत्र भेजा
    Next Article
    चलती डीसीएम में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान:कन्नौज में फायर ब्रिगेड 2 घंटे देरी से पहुंची, ग्रामीणों से हुई झड़प

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment