Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कौशांबी में होमगार्ड-2025 लिखित परीक्षा आज से शुरू:छह केंद्रों पर 12,384 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

    13 hours ago

    3

    0

    उत्तर प्रदेश होमगार्ड-2025 की लिखित परीक्षा शनिवार से कौशांबी जिले में शुरू हो गई है। यह परीक्षा तीन दिनों तक चलेगी। जिले के छह परीक्षा केंद्रों पर कुल 12,384 अभ्यर्थी इसमें शामिल होंगे। जिला प्रशासन ने परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए सुरक्षा और निगरानी के कड़े इंतजाम किए हैं। कौशांबी में होमगार्ड भर्ती परीक्षा 25, 26 और 27 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित है। प्रत्येक पाली में 2064 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। पूरी प्रक्रिया लगभग 240 सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में संपन्न कराई जाएगी। प्रत्येक कक्ष और परिसर पर कैमरों से लगातार नजर रखी जाएगी। जिले में होमगार्ड लिखित परीक्षा के लिए छह केंद्र बनाए गए हैं। इनमें करारी इंटर कॉलेज करारी, कस्तूरबा गांधी बालिका इंटर कॉलेज भरवारी, महात्मा ज्योतिबा फुले राजकीय पॉलिटेक्निक टेवा, नेशनल इंटर कॉलेज भरवारी, एसएवी इंटर कॉलेज सिराथू और श्री हुबलाल इंटर कॉलेज चायल शामिल हैं। परीक्षा केंद्रों पर शिक्षकों और अधिकारियों की पर्याप्त तैनाती की गई है। प्रत्येक कक्ष में एक कक्ष निरीक्षक और एक सहायक कक्ष निरीक्षक नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त, सभी केंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापक, सहायक केंद्र व्यवस्थापक, सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टैटिक मजिस्ट्रेट भी तैनात रहेंगे। कुल 105 कक्ष निरीक्षकों की नियुक्ति की गई है। सुरक्षा के मद्देनजर सभी केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। अभ्यर्थियों को सघन जांच के बाद ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। जिला प्रशासन ने नकल विहीन परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए कड़े निर्देश जारी किए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    होमगार्ड भर्ती परीक्षा आज से शुरू होगी:3 दिन चलेगी, लखनऊ में 55 केंद्रों पर 1.33 लाख अभ्यर्थी
    Next Article
    रामनगरी में माता सीता का दुग्ध अभिषेक:राम मंदिर में पहली बार भव्य प्राकट्योत्सव, कनक भवन में 5 कुंतल दूध से अभिषेक हुआ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment