Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    काशी विश्वनाथ में योगी-राजनाथ ने केक बांटा:नायडू-पासवान भी पहुंचे; नागा साधु ने डमरू बजाया, मालिनी अवस्थी ने सोहर गाया

    8 hours ago

    1

    0

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज जन्मदिन है। मोदी 76 साल के हो गए हैं। उनके संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भव्य आयोजन हो रहे हैं। सीएम योगी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। फिर केट बांटा। महिला सफाईकर्मियों को बनारसी साड़ी भेंट की। इस दौरान आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान भी मौजूद रहे। इधर, बटुक ब्राह्मणों ने मां गंगा का 76 लीटर दूध से दुग्धाभिषेक किया। शंखनाद कर गंगा आरती की। अहिल्याबाई घाट पर पूर्व राज्यमंत्री और विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा की। नागा साधुओं ने डमरू बजाकर प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी। 'नमामि गंगे' की टीम ने मां गंगा को 76 मीटर की चुनरी चढ़ाई। अयोध्या में मेयर महंत गिरीश पति त्रिपाठी और जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह ने लता मंगेशकर चौक पर झाड़ू लगाकर सफाई अभियान में हिस्सा लिया। प्रयागराज में संगम तट पर विशेष पूजा और आरती की गई। मालिनी अवस्थी ने सोहर गाकर पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी। लखनऊ में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने सिविल अस्पताल में मरीजों को फल बांटे। रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि 17 सितंबर से पूरे प्रदेश में 'सेवा संकल्प अभियान' चलाया जा रहा है। इसके जरिए पूरे प्रदेश में हर अस्पतालों में फल वितरण और रक्तदान शिविर जैसे काम किए जा रहे हैं। यह अभियान पूरे एक महीने यानी 17 अक्टूबर तक चलेगा। मोदी के जन्मस्थान वडनगर और लोकसभा क्षेत्र वाराणसी के बीच करीब 1300 किमी की दो ‘सेवा संकल्प बाइक यात्रा’ निकाली जा रही है। एक यात्रा वडनगर से बनारस आ रही है। दूसरी बनारस से वडनगर के लिए निकलेगी। वाराणसी में थोड़ी देर में योगी और राजनाथ सिंह इसे हरी झंडी दिखाएंगे। यात्रा का समापन 7 अक्टूबर को होगा। मोदी के बर्थडे की 5 तस्वीर देखिए… यूपी में पीएम मोदी के जन्मदिन पर हो रहे कार्यक्रम के अपडेट के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुलंदशहर में हत्या, टांग काटकर शव सड़क पर फेंका:नीचे सो रहे पत्नी-बच्चों को पता तक नहीं लगा, पुलिस को कमरे में मिले खून के निशान
    Next Article
    अखिलेश बोले- हमारी बनाई सड़कों की क्वालिटी आज भी नंबर-1:यूपी चुनाव से पहले पूर्व मंत्री रामश्रय कुशवाहा को सपा में कराया शामिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment