Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अखिलेश बोले- हमारी बनाई सड़कों की क्वालिटी आज भी नंबर-1:यूपी चुनाव से पहले पूर्व मंत्री रामश्रय कुशवाहा को सपा में कराया शामिल

    2 hours ago

    1

    0

    सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने गुरुवार, 17 सितंबर को पार्टी मुख्यालय में दोपहर 1 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। पीसी शुरू होने से ठीक पहले कार्यकर्ताओं और पत्रकारों को एक विशेष फिल्म दिखाई गई। इसमें यूपी के अलग-अलग एक्सप्रेस-वे की बदहाली, कानपुर-लखनऊ और गंगा एक्सप्रेस-वे के टूटे हिस्सों और निर्माण में कथित भ्रष्टाचार की ग्राउंड रिपोर्ट दिखाई गई। इसी दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रो. रामश्रय कुशवाहा ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा छोड़कर सपा में 'घर वापसी' की। प्रो. रामश्रय विश्वकर्मा और मथुरा के प्रमुख व्यापारी अशोक अग्रवाल भी सपा से जुड़े। अखिलेश यादव ने हाथ में नीला गमछा पहनकर उनका पार्टी में स्वागत किया। ‘सड़क बाद में बनती है, टूटने पहले लगती है’ अखिलेश ने कहा- भाजपा के लोगों से कहूंगा कि कभी मां गंगा बुलाएं तो गंगा एक्सप्रेस-वे से मत जाना। पहली ही बारिश में वह 'वॉटर एक्सप्रेस-वे' बन गया था और उसके गड्ढे छिपाने के लिए भदोही से कालीन (कार्पेट) मंगाए गए थे। उन्होंने अन्य तीन एक्सप्रेस-वे की कमियां भी गिनाईं। कहा- ‘लखनऊ और दिल्ली वालों में मची है मुनाफे की होड़’ अखिलेश यादव ने अर्थव्यवस्था, बेरोजगारी और डिजिटल ट्रांजैक्शन पर भी हमला बोला। कहा- नोटबंदी के समय कहा गया था कि यह बड़े लोगों के लिए है, लेकिन नुकसान आम जनता का हुआ। अब यूपीआई भी पैसा ऐंठने और चुंगी वसूलने की व्यवस्था बन चुकी है। इन 'चुंगीजीवियों' का यह खेल बंद होना चाहिए। यूपी में 20 से ज्यादा भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक हुए, लेकिन किसी बड़े आरोपी को जेल भेजा गया क्या? हमारी सरकार आएगी तो नौजवानों को रोजगार मिलेगा और सामाजिक न्याय (PDA) की स्थापना होगी। सुनने में आ रहा है कि कागजों पर 200 करोड़ पेड़ लगा दिए गए हैं। सपा सरकार में 1,000 एकड़ जमीन पर 1.34 लाख पेड़ लगे थे। अगर 200 करोड़ पेड़ लगे हैं, तो सरकार बताए कि वह जमीन आखिरकार है कहां? अखिलेश बोले- हमारी बनाई सड़कों की क्वालिटी आज भी नंबर-1' अखिलेश यादव ने सपा शासनकाल में हुए विकास कार्यों और मौजूदा सरकार के निर्माण कार्यों की तुलना की। कहा- समाजवादियों ने जो निर्माण कराए, उनकी क्वालिटी पर आज भी कोई सवाल नहीं उठा सकता। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे देश का सबसे बेहतरीन एक्सप्रेस-वे है। NHAI ने इसकी डिजाइन कॉपी करने की कोशिश की, लेकिन नकल नहीं कर पाए। बीजेपी के लोग तो एक्सप्रेस-वे के मेंटेनेंस का पैसा भी खा गए। वे एक्सप्रेस-वे के किनारे मंडियां तक नहीं बना पाए। सपा सरकार में बांटे गए लैपटॉप आज भी ऑन होते हैं। गोमती रिवर फ्रंट के नोजल पर आज तक जंग नहीं लगा है। हमारे समय बने साइकिल हाईवे की आरसीसी सड़कें आज भी वैसी ही मजबूत हैं। गोबर और गो-मूत्र की राजनीति करने वालों को परफ्यूम पार्क से क्या लेना-देना? जहां मुख्यमंत्री खुद बैठते हैं, उसका निर्माण किसने कराया था? अगर सच देखें तो वे नाव (बोट) से ही वापस जाएंगे। 'कानून-व्यवस्था ध्वस्त, लेन-देन एजेंसी बना LDA' प्रदेश की कानून-व्यवस्था को लेकर अखिलेश कहा- लखनऊ और गोरखपुर समेत पूरे प्रदेश में लगातार हत्याएं हो रही हैं। एनसीआरबी के आंकड़े गवाह हैं कि महिलाएं और बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। यूपी साइबर क्राइम और पत्रकारों के उत्पीड़न में नंबर-1 बन चुका है। एलडीए अब 'लेन-देन एजेंसी' बनकर रह गया है। वित्त मंत्री के गृह जिले शाहजहांपुर का एक वीडियो वायरल हुआ था, जहां रिश्वत लेने वाले एक-दूसरे की पोल न खोलने की कसम खा रहे थे। जो मंत्री सीएम के बगल में बैठते हैं, उनके जिले का यह हाल है। विश्वकर्मा जयंती पर छुट्टी और मंदिर का ऐलान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर अखिलेश ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि सपा सरकार में जो सार्वजनिक अवकाश दिया जाता था, उसे भाजपा ने बंद कर दिया। सपा सरकार आते ही यह छुट्टी दोबारा बहाल की जाएगी। इसके साथ ही लखनऊ में गोमती रिवर फ्रंट पर भगवान विश्वकर्मा का भव्य और सुंदर मंदिर बनाया जाएगा। रामश्रय कुशवाहा बोले- अखिलेश जी ने बगल में बैठाकर सम्मान दिया सपा में लौटे पूर्व मंत्री प्रो. रामश्रय कुशवाहा ने अखिलेश यादव को नेताजी (मुलायम सिंह यादव) की तस्वीर भेंट की। उन्होंने ₹10 लाख का चेक सौंपा, जिसमें से ₹5 लाख नेताजी के ट्रस्ट को दिए। कुशवाहा ने कहा, "अखिलेश जी ने मुझे नेताजी की तरह ही बगल में कुर्सी देकर सम्मान दिया है। जब तक अखिलेश यादव दोबारा सीएम पद की शपथ न ले लें, तब तक कार्यकर्ता शांत नहीं बैठेंगे। नेताजी मुझे अपना 'बीरबल' कहते थे क्योंकि मैं हमेशा सच बोलता था।" ---------- ये भी पढ़ें- क्या चुनाव से पहले यूपी में लागू होगा UCC:भाजपा को फायदा या नुकसान; इससे क्या बदलेगा, क्या लिव-इन को भी कानूनी दर्जा मिलेगा गृहमंत्री अमित शाह के बयान के बाद यूपी में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू होने की अटकलें तेज हैं। इससे पहले उत्तराखंड में UCC लागू हो चुका है। मध्यप्रदेश, असम और गुजरात में बिल पास होने के बाद राष्ट्रपति से मंजूरी के इंतजार में है। यूपी में अभी लिव-इन (बिना शादी किए साथ रहना) को लेकर कोई कानून नहीं है। UCC में इससे जुड़े प्रावधान हो सकते हैं। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    काशी विश्वनाथ में योगी-राजनाथ ने केक बांटा:नायडू-पासवान भी पहुंचे; नागा साधु ने डमरू बजाया, मालिनी अवस्थी ने सोहर गाया
    Next Article
    'बच्ची मेरे सामने तड़पती रही, डॉक्टर ने देखा तक नहीं':बांदा में मां बोली- डॉक्टर पर कार्रवाई हो; अस्पताल की लापरवाही से 5 साल की बच्ची का पैर काटा गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment