Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुलंदशहर में हत्या, टांग काटकर शव सड़क पर फेंका:नीचे सो रहे पत्नी-बच्चों को पता तक नहीं लगा, पुलिस को कमरे में मिले खून के निशान

    4 hours ago

    1

    0

    यूपी के बुलंदशहर में गुरुवार तड़के युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। उसका बायां पैर काटकर अलग कर दिया। इसके बाद लाश को घर के बगल वाली सड़क पर फेंक दिया। सुबह 5 बजे गांव वालों ने खून से सनी लाश देखी तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के मुताबिक, रात तक सब ठीक था। लालाराम (45) बुधवार को खाना खाकर पहली मंजिल पर सोने गए। सुबह चीख-पुकार सुनकर हमारी नींद खुली। बाहर निकलकर देखा तो लालाराम का शव पड़ा था। कटा हुआ पैर शव से 5 मीटर दूर पड़ा था। पति की लाश देखकर पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मामला जिला मुख्यालय से करीब 35 किमी दूर शिकारपुर थाना क्षेत्र के रनाईच गांव का है। अब सिलसिलेवार तरीके से पूरा मामला समझ लीजिए- इन 3 सवालों के जवाब तलाश रही पुलिस 1. शव पर धारदार हथियार से कई वार किए गए। ऐसे में पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है कि लालाराम की हत्या घर के अंदर हुई या फिर उसे रात में घर से बाहर बुलाकर वारदात को अंजाम दिया गया। 2. पुलिस को शक है कि घर के अंदर ही किसी शख्स ने वारदात को अंजाम दिया होगा। क्योंकि, जिस कमरे में वारदात को अंजाम दिया गया, उसे देखकर ऐसा लगा कि कमरे को पुलिस के आने से पहले धोया गया हो। 3. पुलिस इस एंगल पर ही मामले की जांच कर रही है कि क्या कोई बाहर से चढ़कर ऊपरी मंजिल पर पहुंचा और वारदात को अंजाम दिया। घर के कमरों में बेंजीडिन टेस्ट कराया, खून के निशान मिले एसएसपी दिनेश कुमार सिंह समेत पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसपी देहात अंतरिक्ष जैन ने बताया- परिजनों की तहरीर के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस हत्या के कारण, घटनास्थल, शव को वहां तक लाए जाने और वारदात में शामिल लोगों की पहचान समेत सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। फील्ड यूनिट ने घर के कमरों में बेंजीडिन टेस्ट भी किया है। इसमें कमरों के अंदर खून के निशान मिले हैं। -------------------------- ये खबर भी दीजिए…. गोरखपुर में 9वीं के छात्र को डंपर 200 मीटर घसीटता ले गया, पहिए के नीचे आने से मौत गोरखपुर में बुधवार शाम करीब 5 बजे डंपर ने 9वीं के छात्र को रौंद दिया। छात्र डंपर के पहिए में फंस गया। चालक उसे करीब 200 मीटर तक घसीटता चला गया। ग्रामीणों ने हादसा देखा तो डंपर को रोकने के लिए शोर मचाते हुए उसके पीछे दौड़े। खुद को घिरता देख चालक डंपर छोड़कर मौके से फरार हो गया। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने डंपर में आग लगा दी। सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इससे गोरखपुर-महराजगंज फोरलेन पर जाम लग गया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में आंधी-बारिश, दिन में छाया अंधेरा:बरेली में तूफान, पेड़-पोल उखड़े, महिला की मौत; अचानक बदला यूपी का मौसम
    Next Article
    काशी विश्वनाथ में योगी-राजनाथ ने केक बांटा:नायडू-पासवान भी पहुंचे; नागा साधु ने डमरू बजाया, मालिनी अवस्थी ने सोहर गाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment