Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    काशी में PM मोदी का 54वां दौरा आज:BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने बाबा विश्वनाथ के दरबार में मत्था टेका, CM योगी भी मौजूद

    6 hours ago

    2

    0

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 28 अप्रैल को वाराणसी के दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। पिछले 11 साल में वह 53 बार काशी आ चुके हैं। यह उनका 54वां और 2026 का पहला दौरा है। इससे पहले PM मोदी आखिरी बार नवंबर 2025 में आए थे। वहीं मंगलवार को PM के आने से पहले BJP अध्यक्ष नितिन नवीन वाराणसी पहुंचे। यहां सीएम योगी ने बुके देकर स्वागत किया और श्री काशी विश्वनाथ का दुपट्‌टा पहनाया। वहां से दोनों लोग काशी विश्वनाथ मंदिर दर्शन करने के लिए रवाना हुए। जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा करके स्वागत किया। इसके बाद BJP अध्यक्ष ने बाबा विश्वनाथ के दरबार में मत्था टेका। सीएम योगी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने भी पूजा अर्चना की। वहीं चौसठी घाट पर बंगाली महिलाओं ने शंखनाद किया। महिलाओं का कहना है कि बंगाल में चल रहे चुनाव में वे जीत को लेकर आश्वस्त हैं और उसी खुशी में काशी में यह आयोजन किया जा रहा है। पीएम काशीवासियों को 6332.08 करोड़ रुपए की 163 परियोजनाओं की सौगात देंगे। मोदी के 1054.69 करोड़ रुपए से 50 परियोजनाओं का लोकार्पण और 5277.39 करोड़ से 113 का शिलान्यास करेंगे। रेल-सड़क सिग्नेचर ब्रिज और कबीरचौरा मंडलीय चिकित्सालय में सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल की आधारशिला सबसे महत्वपूर्ण हैं। इससे सिर्फ वाराणसी ही नहीं पूर्वांचल और बिहार के मरीजों को विश्व स्तरीय इलाज मिलेगा। भाजपा सूत्रों की मानें तो प्रधानमंत्री शाम 4 बजे के बाद स्पेशल विमान से वाराणसी पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से सेना के हेलीकॉप्टर से बरेका हेलीपैड पर उतरेंगे। यहां से सभा स्थल बीएलडब्ल्यू ग्राउंड पहुंचेंगे। यहां पीएम नारी शक्ति वंदन संशोधन अधिनियम पास न होने को लेकर 40 हजार महिलाओं को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री यहां महिलाओं की राय भी इस अधिनियम पर मांगेंगे। तस्वीरें देखिए… PM मोदी से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    JEE Advanced में आई अच्छी रैंक, तो छात्रों की होगी मौज
    Next Article
    12 जिलों से गुजर रहा गंगा एक्सप्रेस-वे, किसे क्या फायदा?:मेरठ का कारोबार बढ़ेगा, उन्नाव को इंडस्ट्री मिलेगी; प्रतापगढ़ का आंवला ज्यादा बिकेगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment