Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    काशी में पूर्वांचल की सबसे बड़ी ध्वज-यात्रा:हनुमान जयंती पर संकट मोचन मंदिर में एक लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने दर्शन किया

    10 hours ago

    2

    0

    काशी सहित पूरे उत्तर प्रदेश में आज बड़े ही धूमधाम से पवनपुत्र हनुमान की जयंती मनाई जा रही है। इस अवसर पर काशी में सबसे बड़ी ध्वजा यात्रा निकली है। इस ध्वजा यात्रा के लिए 1 लाख छोटे-बड़े ध्वज तैयार किए गए हैं। भिखारीपुर से चलने वाली ध्वज यात्रा पूर्वांचल की सबसे बड़ी मात्रा है। इसमें 7 राज्यों की झांकी शामिल हुई हैं। इस यात्रा में हनुमान भक्तों की 5 किलोमीटर से ज्यादा लंबी अटूट कतार है। भक्त नंगे पांव हाथ में ध्वज लेकर संकट मोचन दरबार पहुंचे और बाबा को ध्वज अर्पित किया। श्री हनुमत सेवा समिति के अध्यक्ष रामबली मौर्या ने बताया कि इस ध्वज यात्रा के लिए 50 हजार झंडिया, 21 हजार के करीब छोटे ध्वज और 5100 बड़े ध्वज को तैयार किया गया है। ध्वज को तैयार करने में महिला शक्ति का विशेष योगदान है। इसके लिए समिति से जुड़ी करीब 50 से ज्यादा महिलाओं ने 1 महीने तक काम किया है। यह 3 तस्वीर देखिए… 60 फीट लंबे रथ पर सजा राम दरबार रामबली मौर्या ने बताया कि ध्वज के अलावा इस यात्रा में 1100 हनुमान भक्त 1100 गदा लेकर एक साथ चल रहे हैं। जो शक्ति और भक्ति का सबसे अनूठा और अद्भूत संगम है।‌ 60 फीट लंबे रथ पर सजी भगवान श्री राम की झांकी सजेगी और राम नाम से भजन कीर्तन पूरा माहौल भक्तिमय है। ध्वजा यात्रा में करीब 30 हजार से ज्यादा लोग शामिल हैं, इसमें करीब 15 हजार महिलाएं हैं। संकटमोचन मंदिर में सुबह से अब तक एक लाख से ज्यादा श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते ही दो लाइन लगवाई गई है। सभी के मोबाइल फोन को बाहर ही जमा करवा लिया गया है। पल-पल की अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    गौतम अडाणी ने परिवार के साथ रामलला के दर्शन किए:चार्टर्ड फ्लाइट से अयोध्या पहुंचे; गुरुकुल में छात्रों से मुलाकात की, सम्मानित किया
    Next Article
    8वीं पास एंबुलेंस चालक ने अस्पताल के लिए जमीन खरीदी:कानपुर में मजदूरी करने आया था; किडनी गैंग से जुड़ा, आज लाखों की प्रॉपर्टी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment