Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    8वीं पास एंबुलेंस चालक ने अस्पताल के लिए जमीन खरीदी:कानपुर में मजदूरी करने आया था; किडनी गैंग से जुड़ा, आज लाखों की प्रॉपर्टी

    9 hours ago

    2

    0

    कानपुर पुलिस ने किडनी रैकेट का खुलासा करते हुए दलाल शिवम अग्रवाल उर्फ काड़ा समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। शिवम इस गैंग में ग्राहक तलाशने का काम करता था। 8वीं पास एंबुलेंस चालक कैसे किडनी गैंग से जुड़ा। पढ़िए पूरी स्टोरी। शिवम के बारे में जानने के लिए दैनिक भास्कर की टीम उसके घर कल्याणपुर पहुंची। गोवा गार्डन एरिया में शिवम अपनी दूसरी पत्नी के साथ ससुराल में रहता है। इस घर में उसके साथ सास-ससुर भी रहते हैं। हमने शिवम के घर के गेट को खटखटाया गया, जिसके बाद अंदर से आवाज आई- कौन है? इसके बाद हम घर के अंदर गए। शिवम के ससुर ने अपना और अपनी बेटी का नाम न बताने की शर्त पर बातचीत की। उन्होंने बताया-15 साल पहले शिवम मजदूरी के लिए कानपुर आया था। यहां के एक अस्पताल में उसने एम्बुलेंस चलाना शुरू किया। 3 महीने पहले उसने एक नई कार खरीदी थी। एक प्लॉट भी लिया था, जहां पर वह हॉस्पिटल बनाने के लिए कहता था। अब पढ़िए पूरी बातचीत… 15 साल पहले मजदूरी करने आया, अब दो एम्बुलेंस का मालिक किडनी रैकेट का दलाल शिवम अग्रवाल मूल रूप से उरई जिले के जालौन का रहने वाला है। वह जालौन के छुट्टन चाट वाली गली के पास रहता है। शिवम करीब 15 साल पहले मजदूरी करने के लिए कानपुर आया। उसने कल्याणपुर के एक अस्पताल में नौकरी शुरू की और फिर एम्बुलेंस चलाने लगा। कुछ समय बाद उसने अपनी एक एम्बुलेंस खरीद ली, जिससे उसकी पहचान अन्य अस्पतालों में भी हो गई। इसके बाद उसने एक और एम्बुलेंस खरीदी और अब उसके पास दो एम्बुलेंस हैं। पहली पत्नी को छोड़कर दूसरी शादी की शिवम अग्रवाल के ससुर ने बताया- शिवम ने पहले सुमन नाम की लड़की से शादी की थी, लेकिन एक साल बाद उसे छोड़ दिया। इसके बाद उसने मेरी बेटी को अपने जाल में फंसाकर उससे शादी कर ली। मेरी बेटी से शादी किए हुए उसे लगभग दो साल हो गए हैं। उनका एक डेढ़ साल का बेटा भी है। वहीं, पहली पत्नी से उसका पांच साल का बेटा है। दूसरी पत्नी डबल MA लेकिन खुद आठवीं पास शिवम अनपढ़ है, लेकिन उसने मेरी बेटी को अपने प्यार के जाल में फंसा लिया। करीब दो साल पहले उसने मेरी बेटी से शादी की। हमारे यहां दो मकान हैं। जब उसने और मेरी बेटी ने अपनी मां से किराए पर मकान मांगा, तो मेरी पत्नी की सलाह पर वे हमारे मकान में रहने लगे। अब यह करीब 16 महीने से हमारे घर में रह रहा है। मेरी बेटी डबल MA है, लेकिन शिवम केवल आठवीं पास है। बेटी कहीं जाने नहीं देती थी, कभी-कभी दिल्ली जाता था यह कल्याणपुर के अस्पतालों में एम्बुलेंस चलाता है। मेरी बेटी उसे कहीं बाहर जाने नहीं देती थी। हालांकि कभी-कभी मरीजों को लेकर दिल्ली जाता था, लेकिन दो-तीन दिनों में वापस आ जाता था। जब हमें इसकी किडनी रैकेट की घटना के बारे में पता चला, तो हम हैरान रह गए। 3 महीने पहले खरीदी थी गाड़ी तीन महीने पहले उसने घूमने के लिए लोन पर एक गाड़ी खरीदी थी। यह गाड़ी केवल घूमने के लिए खरीदी गई थी। अब इस घटना के बाद पुलिस ने गाड़ी जब्त कर ली है। मेरी बेटी अभी थाने में जाकर दरोगा के पास गाड़ी के बारे में जानकारी लेने गई है। हॉस्पिटल बनवाने के लिए खरीदा था प्लॉट स्थानीय लोगों ने बताया- हम लोग 'डॉक्टर भइया' कहकर बुलाते थे। वह खुद को भी डॉक्टर कहता था। हाल ही में उसने शहर में एक प्लॉट खरीदा है और अक्सर वहां हॉस्पिटल बनाने की बातें करता रहता था। -------------- ये भी पढ़ें- किडनी बेचने वाला MBA स्टूडेंट गर्लफ्रेंड के सामने फूट-फूटकर रोया:कानपुर में पुलिसवालों के पैर पकड़े; बोला- मां को मत बताना कानपुर में रुपए के लालच में अपनी किडनी बेचने वाला आयुष हैलट अस्पताल के ICU में एडमिट है। पुलिस ने आयुष से परिजनों को जानकारी देने की बात कही। इस पर वह पुलिसकर्मियों के पैर पकड़कर रोने लगा। कहा- सर, मेरी मां को कुछ मत बताना। मैं नौकरी करने की बात कहकर कानपुर आया था। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    काशी में पूर्वांचल की सबसे बड़ी ध्वज-यात्रा:हनुमान जयंती पर संकट मोचन मंदिर में एक लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने दर्शन किया
    Next Article
    संभल-एसपी के रिसेप्शन में सपा के 4 विधायक पहुंचे:समाजवदी मीडिया सेल ने 'X' पर लिखा- समाजवादी ऐसे लोगों से दूर रहें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment