Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    काशी में हनुमान जयंती पर निकलेगी 5KM लंबी ध्वजयात्रा:1100 भक्तों के हाथ में होगा गदा, पहुंचेंगे 7 राज्यों के श्रद्धालु

    2 hours ago

    1

    0

    हनुमान जन्मोत्सव पर 2 अप्रैल को श्री हनुमत सेवा समिति हनुमान ध्वजा यात्रा निकालेगी। पदाधिकारियों ने बताया कि इस बार अपने स्थापना के 23वें वर्ष में एक इतिहास लिखने का प्रयास होगा। अध्यक्ष रामबली मौर्य ने बताया कि इस यात्रा में आकर्षण के ढेरों केंद्र होंगे। जन्मोत्सव को यादगार बनाने के लिए भक्तों के हाथों में लहराती लाल-केशरिया ध्वजा, मुख से जय श्रीराम के गगनभेदी उदघोष, साथ में 1000 से ज्यादा डमरूओं की थाम से गुंजायमान वातावरण में राम नाम संकीर्तन किया जाएगा। 1100 भक्तों के हाथ में होगा गदा अजय मौर्य ने बताया कि खास यह कि 1100 भक्तों के हाथ में भगवान बजरंगबली की पहचान 'गदा' भी होगी। बस आंखों में अपने आराध्य प्रभु हनुमंत लला के दर्शन की आस लिए हजारों भक्त चिलचिलाती गर्मी मे नंगे पांव श्री संकट मोचन हनुमान की चौखट तक पहुंच खुद को धन्य करेंगे। संकटमोचन मंदिर तक जायेंगे भक्त भिखारीपुर तिराहे से सुबह 7 बजे षोडशोपचार पूजन और आरती के साथ यात्रा संकट मोचन मंदिर के लिए प्रारंभ होगी। यात्रा में 7 राज्य के साथ पूर्वांचल भर के भक्तों का सैलाब दिखेगा। 30,000 से अधिक श्रद्धालु शामिल होंगे। काशी को मांस मदिरा मुक्त करने का चलेगा अभियान संरक्षक डा. संतोष ओझा ने कहा कि काशी अंर्तगृही क्षेत्र को मांस मदिरा मुक्त कराने के लिए चलाये जा रहे 'अभियान पवित्र काशी' के मांग के समर्थन में श्री हनुमान ध्वजायात्रा में विशेष झांकी भी यात्रा में होगी। झांकी में शिव की नगरी काशी को मांस-मदिरा मुक्त करने का आह्वान किया जाएगा। 1001 किलों लड्डू का चढ़ेगा प्रसाद श्री हनुमत सेवा समिति की तरफ से भक्तों के लिए 1001 किलोग्राम लड्डू का भोग प्रसाद बनवाया जा रहा हैं। इस यात्रा की अगुवाई शहर के संत और महंत, बैरागी एवं दंडी स्वामी, वैष्णो, शैव संप्रदाय के धार्मिकजन के साथ काशी के विभिन्न क्षेत्रों के विशिष्ट जन करेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सरयू स्नान कर श्रीराम कथा का श्रवण हमारा परम सौभाग्य:स्वामी प्रभंजनानंद शरण बोले-सुख की चाह के अनुरूप आचरण भी करें
    Next Article
    भदोही में ममहर मंडल का प्रशिक्षण संपन्न:कार्यकर्ताओं को भाजपा की नीतियों और संगठन की जानकारी दी गई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment