Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    काशी में एक मंच पर दिखी UP-MP की झलक:वाराणसी में ‘वन डिस्ट्रिक-वन प्रोडक्ट’ के तहत लगी प्रदर्शनी का MP के मुख्यमंत्री ने उद्धाटन

    3 hours ago

    1

    0

    मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के बीच औद्योगिक व धार्मिक क्षेत्र में बढ़ावा देने के लिए ‘वन डिस्ट्रिक-वन प्रोडक्ट’ प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। शहर के एक होटल में आयोजित इस प्रदर्शनी का उद्घाटन मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया। फीता काटकर उन्होंने इस दोनों राज्यों के मुख्य उत्पादों के लिए लगी प्रदर्शनी को बेहतरीन बना दिया। यहां एक ही हाल में लगी प्रदर्शनी में एक तरफ उत्तर प्रदेश के सात और दूसरी मध्य प्रदेश के 14 स्थानीय प्रमुख उत्पादों लगाया गया था। मुख्यमंत्री प्रत्येक स्टाल पर पहुंचकर उससे संबंधित जानकारी ली। इनके साथ कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, राकेश सचान भी मौजूद रहे। ‘दोनों राज्य अपनी अलग कहानी बना रहा’ यहां आयोजित MP-UP सहयोग सम्मेलन-2026 में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, आज दो राज्य आपस में लड़ते नहीं बल्कि आपस में मिलकर आगे बढ़ रहे हैं। आज उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश मिलकर आपस में अलग कहानी बना रहा है। उन्होंने कहा, इस सहयोग सम्मेलन में मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश का उद्देश्य एक है। ‘एक जिला-एक उत्पाद’ की अवधारणा के अनुरूप हर जिले को उसके उत्पाद, कौशल और परम्परा से विशेष पहचान दिलाना और जिला स्तर पर रोजगार सृजन के साथ-साथ निर्यात में वृद्धि कर आत्मनिर्भर भारत की नींव को मजबूत करना हमारा लक्ष्य है। मध्य प्रदेश के सभी 55 जिलों में ओडीओपी प्रोडक्ट हैं जिनसे लाखों कारीगर और किसान जुड़े हैं। स्व-सहायता समूहों के माध्यम से ओडीओपी की बिक्री 500 करोड़ रूपए से अधिक हो चुकी है। मध्यप्रदेश में अब निर्यात 65 हजार करोड़ से अधिक हो चुका है। प्रदेश में 26 उत्पादों को जीआई टैग प्राप्त हुआ है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में होटल के कमरे में युवती से लूट:नौकरी के बहाने बुलाकर आंखों में पाउडर डाल गहने-नकदी लूटे
    Next Article
    धरती से निहारा आसमान:कानपुर यूनिवर्सिटी के एस्ट्रोनॉमी क्लब ने सुलझाए सितारों के रहस्य, छात्रों ने जाना कैसे काम करता है टेलीस्कोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment