Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    काशी के कबीर ने किया कनाडा के नागरिक का अंतिम-संस्कार:पत्नी ने VIDEO कॉल पर अंतिम यात्रा देखी, मणिकर्णिका घाट गंदगी में पड़े मिले थे

    3 hours ago

    1

    0

    वाराणसी में बीमार मिले कनाडा के तारस तनासोव (55 साल) का अंतिम संस्कार मणिकर्णिका घाट पर किया गया। 12 अप्रैल को घाट पर गंदगी में पड़े रहने की की सूचना पर समाज सेवी अमन कबीर ने तारस को कबीरचौरा अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां 15 अप्रैल को उनकी मौत हो गई थी। मौत के बाद पत्नी इंडिया नहीं पहुंच पाई। उन्होंने एंबेसी के जरिए अमन कबीर को अंतिम क्रिया के लिए लेटर भेजा। लेटर मिलने के बाद अमन ने कनाडा के तारस तनासोव का 21 अप्रैल को अंतिम संस्कार किया। इस दौरान पत्नी एलन ने पति की अंतिम यात्रा को लाइव देखा और नम आंखों से विदा किया। इस दौरान घाट पर भी विदेशी नागरिक मौजूद रहे। घाट पर बीमार मिले थे तारस अमन कबीर ट्रस्ट के अमन यादव ने बताया- 10 दिन पहले एक विदेशी नागरिक मणिकर्णिका घाट पर मिला था। जिसकी सूचना वहां के लोगों और मोनू बाबा ने मुझे दी थी। और कहा था कि वह बीमार है। जब मैं वहां पहुंचा तो देखा वह गंदगी में रह रहे थे। शरीर कमजोर हो चुका था। ऐसे में उसे नहलाकर, साफ-सफाई करके कबीरचौरा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 15 अप्रैल को हुई थी मौत, तारस के पास मिले थे दो पासपोर्ट अमन ने बताया- कबीरचौरा अस्पताल में इलाज के दौरान तारस की 15 अप्रैल की सुबह मौत हो गई। डॉक्टर ने बताया कि इसे है शुगर की बीमारी थी। बीमारी की वजह से इसकी मौत हो। शव को मोर्चरी में रखवाकर पुलिस और एलआईयू को सूचना दी गयी। तारस के पास से दो पासपोर्ट मिले हैं। एक यूरोपियन कंट्री रिप्बलिक ऑफ माल्डोवा (Republic MOLDOVA) और एक कनाडा (CANADA) का है। इसपर एलआईयू ने दोनों एम्बेसी से सम्पर्क किया तो पता चला की तारस रहने वाला रिप्बलिक ऑफ माल्डोवा का है और उसकी पत्नी कनाडा की है। इसलिए दो पासपोर्ट हैं। पत्नी एलन से हुआ सम्पर्क तो खुला राज अमन ने बताया- एलआईयू ने कनाडा में पत्नी एलन से संपर्क किया तो तारस के भारत और काशी आने का राज खुला। एलन ने जो जानकारी दी उसके अनुसार तारस की दो पत्नियां हैं। उसे शुगर की बीमारी भी है। सात महीने पहले वह अपनी पत्नियों से नाराज होकर से काशी में मोक्ष के लिए आया था। यहां 35 सौ रुपए में 4 महीने तक एक कमरे में रहा। उसके बाद घाट किनारे रहने लगा। इस दौरान वह ज्यादा बीमार हो गया। कनाडा की एम्बेसी ने दी अनुमति तब हुआ दाह संस्कार अमन कबीर ने बताया - इसके बाद एलआईयू और स्थानीय प्रशासन की मदद के बाद कनाडा एम्बेसी ने परिजनों से बात कर अमन कबीर ट्रस्ट को हिंदू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार की अनुमति दी। जिसके बाद 21 अप्रेल की शाम शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद मणिकर्णिका घाट पर दाह संस्कार किया गया। पत्नी एलन ने देखी शव यात्रा, शामिल हुए विदेशी मंगलवार शाम 5 बजे के बाद कबीरचौरा अस्पताल से तारस की शव यात्रा हिंदू रीति रिवाज के साथ मणिकर्णिका घाट को रवाना हुई। इस दौरान तारस की पत्नी एलन नम आंखों से इस शव यात्रा को देखती रहीं। तारस की शव यात्रा जब मणिकर्णिका घाट पहुंची तो वहां विदेशियों ने तारस को अंतिम प्रणाम किया और शव यात्रा में शामिल हुए। --------------------- ये खबर भी पढ़ें… रिंकू-प्रिया सरोज ने बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए:30 मिनट पूजा की, नाव से दशाश्वमेध घाट पहुंचे; जून में होगी शादी क्रिकेटर रिंकू सिंह ने मंगलवार को मंगेतर प्रिया सरोज के साथ बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए। दोनों ने करीब 30 मिनट तक आम श्रद्धालुओं की तरह दर्शन किए। पूजा-पाठ किया। इसके बाद दोनों गंगा द्वार से बाहर निकले। यहां से रिंकू और प्रिया सरोज नाव से दशाश्वमेध घाट पहुंचे। यहां गंगा आरती में शामिल हुए। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    ऐशान्या बोलीं- आतंकवाद जब तक जिंदा, इंसाफ अधूरा:पहलगाम में जिंदगीभर का दर्द मिला, पहली एनिवर्सरी तक नहीं मना पाई
    Next Article
    लखनऊ के जाम में फंसे शिवराज सिंह चौहान:नाराज होकर शादी में शामिल हुए बिना लौटे; एक जगह दो VIP शादियों से हुई अव्यवस्था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment