Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    किसानों ने 8 ट्रैक्टर नदी से पार कराई कंबाइन मशीन:देवरिया में बीच धारा में फंसी, पीपा पुल न होने से मुश्किल

    3 hours ago

    2

    0

    देवरिया जनपद के घाघरा नदी के दियारा क्षेत्र में पीपा पुल न होने से किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हाल ही में, एक कंबाइन मशीन नदी की बीच धारा में फंस गई, जिसे दो दिन की मशक्कत के बाद आठ ट्रैक्टरों को जोड़कर बाहर निकाला गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लार थाना क्षेत्र के चुरिया नदौली दियारा इलाके के सैकड़ों किसान हर साल घाघरा नदी के उस पार बड़े पैमाने पर गेहूं की खेती करते हैं। पीपा पुल के अभाव में उन्हें खेती के उपकरण और मशीनें नदी पार ले जाने में भारी जोखिम उठाना पड़ता है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किसानों ने लगभग आठ ट्रैक्टरों को रस्सियों के सहारे एक-दूसरे से बांधकर कंबाइन मशीन को नदी से निकालने का प्रयास किया। यह मशीन नदी की बीच धारा में फंसी हुई थी, जिसे निकालने के लिए किसानों को लगातार दो दिनों तक कड़ी मेहनत करनी पड़ी। ग्रामीणों का कहना है कि हर साल फसल कटाई के दौरान उन्हें इसी तरह जोखिम भरे हालात में मशीनें नदी पार करानी पड़ती हैं। पीपा पुल न होने से यह समस्या और गंभीर हो जाती है। स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्होंने कई बार प्रशासन से पीपा पुल निर्माण की मांग की है, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई। ऐसे में मजबूर होकर किसानों को देसी जुगाड़ का सहारा लेना पड़ रहा है। वीडियो के वायरल होने के बाद दियारा क्षेत्र की समस्याएं एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं। किसानों ने प्रशासन से जल्द स्थायी समाधान की मांग की है, ताकि भविष्य में उन्हें इस तरह की जोखिम भरी परिस्थितियों का सामना न करना पड़े।
    Click here to Read more
    Prev Article
    किसानों के लिए फार्मर आईडी जरूरी:डीएम ने कहा- सरकारी योजनाओं, सब्सिडी, सम्मान निधि का लाभ नहीं मिलेगा
    Next Article
    लखनऊ की गौरी बनीं मिस टीन यूपी:22 फाइनलिस्ट को पीछे छोड़ा; बोलीं- जब तक लक्ष्य न मिले, कोशिश करते रहें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment