Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कासगंज-मथुरा सवारी गाड़ी का मार्ग विस्तार:अब 4 से 15 अप्रैल तक गंगापुर सिटी तक चलेगी ट्रेन

    2 hours ago

    1

    0

    कासगंज - पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क विभाग ने यात्रियों की सुविधा के लिए एक महत्वपूर्ण घोषणा की है। 55335/55336 कासगंज-मथुरा जंक्शन-कासगंज सवारी गाड़ी का मार्ग अस्थाई रूप से बढ़ाया गया है। यह विस्तार 4 अप्रैल से 15 अप्रैल, 2026 तक गंगापुर सिटी तक/से किया जाएगा। मार्ग विस्तार के बाद, 4 से 15 अप्रैल, 2026 तक कासगंज से चलने वाली 55335 कासगंज-मथुरा-गंगापुर सिटी सवारी गाड़ी कासगंज से सुबह 11:40 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन पूर्व निर्धारित समय पर स्टेशनों पर रुकते हुए मथुरा जंक्शन से दोपहर 3:20 बजे, भरतपुर से दोपहर 3:55 बजे, बयाना से शाम 4:25 बजे, हिंडौन सिटी से शाम 4:55 बजे और श्री महावीर जी से शाम 5:07 बजे छूटेगी। यह गंगापुर सिटी शाम 6:20 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में, 4 से 15 अप्रैल, 2026 तक गंगापुर सिटी से चलने वाली 55336 गंगापुर सिटी-मथुरा-कासगंज सवारी गाड़ी गंगापुर सिटी से शाम 7:00 बजे प्रस्थान करेगी। यह श्री महावीर जी से शाम 7:25 बजे, हिंडौन सिटी से शाम 7:37 बजे, बयाना से रात 8:05 बजे, भरतपुर से रात 8:40 बजे और मथुरा जंक्शन से रात 10:00 बजे छूटेगी। इसके बाद, यह मथुरा कैंट से रात 10:12 बजे, हाथरस सिटी से रात 10:55 बजे, हाथरस रोड से रात 11:04 बजे, सिकंदरा राव से रात 11:30 बजे और मारहरा से रात 11:50 बजे प्रस्थान कर अगले दिन रात 12:30 बजे कासगंज पहुंचेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    घटिया निर्माण पर कोंच नगर पालिका सख्त:जालौन के अंबेडकर पार्क के नमूने जांच को भेजे, ठेकेदार पर कार्रवाई संभव
    Next Article
    पीलीभीत डीएम ने तरूणताल के नए सत्र का शुभारंभ किया:गांधी स्टेडियम में तैराकी को बढ़ावा देने का लक्ष्य, खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment