Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कासगंज में रोडवेज बसों की भिड़ंत, दो श्रद्धालुओं की मौत:36 घायल, ड्राइवर को झपकी आने से हुआ हादसा

    10 hours ago

    2

    0

    कासगंज में सड़क हादसे में दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 36 यात्री घायल हो गए। यह हादसा डीएम कार्यालय के सामने हुआ। जिसमें राजस्थान के भरतपुर डिपो और उत्तर प्रदेश के एटा डिपो की दो रोडवेज बसों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतना भीषण था कि दोनों बस क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू कर घायलों को बसों से बाहर निकाला। पुलिस ने घायलों को सीएचसी सोरों में भर्ती कराया। बस में सवार यात्री गंगा स्नान के लिए सोरों शूकरक्षेत्र आ रहे थे। घटना मथुरा-बरेली हाईवे पर सोरों कोतवाली क्षेत्र का है। देखिए 3 तस्वीरें… 2 लोगों को गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर इस दौरान हादसे में भरतपुर जिले के बयाना थाना क्षेत्र के फरसो गांव निवासी गिराज (80) पुत्र रामलाल और सेवाकुरवारियां निवासी प्रीतम पुत्र प्यारे लाल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सपना, गीता, भजनलाल, प्रेमवती, चंद्रकला समेत कुल 36 यात्री घायल हो गए। जिसमें गंभीर रूप से घायल यात्रियों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोरों ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल से दो घायलों को बेहतर इलाज के लिए अलीगढ़ भी भेजा गया है। डीएम-एसपी ने घायलों का हालचाल जाना घटना की सूचना पर जिलाधिकारी प्रणय सिंह और पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। अधिकारियों ने चिकित्सकों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए और घटना की जानकारी ली। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह भरतपुर डिपो बस के चालक को झपकी आना बताया जा रहा है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा, जिसे बाद में सामान्य कर दिया गया। हादसे में घायलों के नाम इस दौरान घायलों में बहादुर सिंह, राकेश कुमार, वेद प्रकाश, कमलेश, अंगूरी, उदय मोहन, किरण देवी, प्रेमराम, गिरी प्रसाद, मंजीश, यादराम, बृजेश, दीनदयाल, भरत, सुतांजली, राधेश्याम, पूरन चंद्र, लक्ष्मी, गनपत, सत्यवती, राम ढकेली, रामकुमार, तिमानपाल, संतो, माया देवी, गीता, सपना, भजनलाल, प्रेमवती और चंद्रकला शामिल हैं। डीएम प्रणय सिंह ने बताया- कासगंज-सोरों मार्ग पर डीएम कार्यालय के समीप राजस्थान रोडवेज और एटा डिपो की बसों के बीच आमने-सामने टक्कर होने की सूचना मिली थी। हादसे में दो लोगों की मौत हुई है, जो राजस्थान डिपो की बस में सवार थे। वहीं 36 अन्य घायल यात्रियों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी घायलों का इलाज कराया जा रहा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, राजस्थान डिपो की बस के चालक को झपकी आने के कारण यह हादसा हुआ।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली में मंत्री धर्मपाल सिंह ने लगाई रात्रि चौपाल:लोगों की शिकायतें सुनीं,अधिकारियों को दिए निस्तारण के निर्देश
    Next Article
    बागपत में जमीन निजी कंपनी को देने का आरोप:ग्राम प्रधान पति और ग्रामीणों ने डीएम से की शिकायत, फर्जी प्रस्ताव का दावा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment