Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कासगंज में प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर ने किया निरीक्षण:एआरटी, एआरएमई और रोलिंग स्टॉक डिपो की व्यवस्थाएं जांचीं

    3 hours ago

    1

    0

    पूर्वोत्तर रेलवे के प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर नरेश कुमार ने कासगंज का दौरा किया। उन्होंने यहां स्थित दुर्घटना राहत ट्रेन (एआरटी), दुर्घटना राहत चिकित्सा यान (एआरएमई) और रोलिंग स्टॉक डिपो का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान, नरेश कुमार ने उपकरणों की उपलब्धता, उनके रख-रखाव, कार्यप्रणाली और तत्परता की बारीकी से समीक्षा की। उन्होंने डिपो के कर्मचारियों से संवाद कर विभिन्न तकनीकी बिंदुओं पर जानकारी ली और उनकी कार्यप्रणाली का मूल्यांकन किया। व्यवस्थाओं और अनुरक्षण कार्य को संतोषजनक पाए जाने पर प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर नरेश कुमार ने कर्मचारियों के कार्य की सराहना की और उनका उत्साहवर्धन किया। इसी अवसर पर, उन्होंने रोलिंग स्टॉक डिपो में एक महिला कक्ष का भी उद्घाटन किया। उन्होंने मान्यता प्राप्त यूनियन द्वारा उठाई गई कर्मचारियों के कार्य निष्पादन में आ रही समस्याओं को सुना और उनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। इस निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (सवारी एवं माल डिब्बा) शुभम कुमार सिंह, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (ईएनएचएम) शैलेश कुमार सिंह, सीडीओ, कासगंज शिखर दयाल सहित अन्य अधिकारी, पर्यवेक्षक और कर्मचारी उपस्थित थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में घरेलू एलपीजी सिलेंडर आपूर्ति सामान्य:10 प्रतिशत उपभोक्ताओं की KYC अधूरी, ओटीपी के बाद मिल रहे सिलेंडर
    Next Article
    बिजनौर में सड़क हादसा, एक युवक की मौत:तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, एक घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment