Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिजनौर में सड़क हादसा, एक युवक की मौत:तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, एक घायल

    2 hours ago

    1

    0

    बिजनौर के धामपुर-स्योहारा मार्ग पर एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। यह घटना तब हुई जब एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। शेरकोट निवासी 28 वर्षीय मोहसिन पुत्र जमील अपने साथी इमरान पुत्र हस्सू पहलवान के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि मोहसिन अपनी बुआ के घर गैस सिलेंडर देकर वापस आ रहा था। धामपुर मार्ग पर आगे बढ़ते समय पीछे से आ रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर का पहिया मोहसिन के पेट के ऊपर से गुजर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इमरान को इस हादसे में मामूली चोटें आईं। मोहसिन की शादी एक माह पूर्व ही नगीना में हुई थी। इस आकस्मिक घटना से परिवार में गहरा शोक है। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना करने वाली ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कासगंज में प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर ने किया निरीक्षण:एआरटी, एआरएमई और रोलिंग स्टॉक डिपो की व्यवस्थाएं जांचीं
    Next Article
    मऊ में नीट परीक्षा संपन्न, 129 अभ्यर्थी अनुपस्थित:12 केंद्रों पर 5863 ने दिया एग्जाम, सीसीटीवी से निगरानी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment