Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कसाब के वकीलों को 18 साल बाद भी फीस नहीं:26/11 आतंकी हमले के बाद हाईकोर्ट में 9 महीने पैरवी की, सरकार से बकाया मांगा

    1 hour ago

    1

    0

    मुंबई में 26/11 आतंकी हमले के आरोपी अजमल कसाब के दो वकीलों को 18 साल बाद भी पैरवी की फीस नहीं मिली है। अमीन सोलकर और फरहाना शाह ने 2010 में बॉम्बे हाईकोर्ट में करीब 9 महीने तक कसाब का बचाव किया था। महाराष्ट्र सरकार ने दोनों को कसाब की मौत की सजा के खिलाफ अपील में पैरवी के लिए नियुक्त किया था। हाईकोर्ट में सुनवाई खत्म हुए 15 साल से ज्यादा समय बीत चुका है। दोनों वकीलों का कहना है कि महाराष्ट्र स्टेट लीगल सर्विसेज अथॉरिटी (MSLSA) अब भी उनसे अदालत में पेश होने की तारीखों और काम के घंटों का विस्तृत ब्योरा मांग रही है, जबकि इतने साल बाद यह रिकॉर्ड जुटाना मुश्किल है। 2010 में हाईकोर्ट ने वकीलों को नियुक्त किया दोनों वकीलों को हाईकोर्ट ने नामित किया था। इसके बाद महाराष्ट्र स्टेट लीगल सर्विसेज अथॉरिटी (MSLSA) ने 8 जून 2010 को अधिसूचना जारी कर उनकी नियुक्ति की। यह अधिसूचना उस समय के सचिव ए.के. सोनावणे ने जारी की थी। इसमें सोलकर की फीस स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर के बराबर तय की गई थी। शाह को मौत की सजा की पुष्टि वाले केस में अतिरिक्त पब्लिक प्रॉसिक्यूटर के बराबर फीस मिलनी थी। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, यह रकम 1,500 से 2,000 रुपए प्रतिदिन के बीच थी। सोलकर बोले- बार-बार पत्र लिखे, लेकिन समाधान नहीं कसाब के वकील अमीन सोलकर ने कहा कि उन्हें अब तक पैरवी की फीस नहीं मिली है। उन्होंने महाराष्ट्र स्टेट लीगल सर्विसेज अथॉरिटी (MSLSA) को कई बार पत्र लिखकर भुगतान की मांग की, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला। दोनों वकीलों का कहना है कि फीस का मामला उठाने पर अथॉरिटी उनसे विस्तृत बिल और मेमो मांगती है। इसमें कसाब की ओर से अदालत में पेश होने की हर तारीख और वहां बिताए गए घंटों का हिसाब देने को कहा जाता है। वकीलों ने इतने साल बाद इस मांग को अनुचित बताया है। उनका कहना है कि एक दशक से ज्यादा समय बीतने के बाद अदालत में हर दिन बिताए गए घंटों का इतना बारीक रिकॉर्ड जुटाना संभव नहीं है। सरकार तय फीस के हिसाब से भुगतान करे अजमल कसाब को 21 नवंबर 2012 को पुणे की यरवडा सेंट्रल जेल में फांसी दी गई थी। वकील अमीन सोलकर ने कहा कि उनकी नियुक्ति के पत्र में फीस का निर्धारण अभियोजन पक्ष के वकीलों की फीस के आधार पर किया गया था। उन्होंने सवाल उठाया कि सरकार तय फीस के हिसाब से उनका बकाया भुगतान क्यों नहीं कर रही है। वकील फरहाना शाह ने भी फीस के लिए अलग-अलग ब्योरे वाले मेमो मांगने पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सरकार की अधिसूचना और तत्कालीन हाईकोर्ट चीफ जस्टिस के आदेश में फीस का ढांचा स्पष्ट था। शाह के मुताबिक, दोनों वकीलों ने करीब 9 महीने तक इस केस की सुनवाई के लिए पूरा समय दिया और अपने दूसरे मुकदमों की सुनवाई रोक दी थी, ताकि कसाब के मामले में अदालत की कार्यवाही प्रभावित न हो। उन्होंने कहा कि अधिसूचना में हाईकोर्ट का फैसला आने के तुरंत बाद फीस भुगतान का प्रावधान था। 26/11 आतंकी हमला 26 नवंबर 2008 के मुंबई आतंकी हमले में छह अमेरिकी नागरिकों समेत कुल 166 लोग मारे गए थे। इस दौरान हथियारों से लैस 10 पाकिस्तानी आतंकियों ने शहर के प्रमुख ठिकानों पर 60 घंटे से ज्यादा समय तक कब्जा जमाए रखा था। बाद में कमांडो कार्रवाई में 9 आतंकियों को मार दिया गया। कसाब को जिंदा पकड़ लिया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    असम में नया ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट बनेगा:2014 करोड़ रुपए मंजूर, कैबिनेट बैठक के 5 बड़े फैसले
    Next Article
    असम में IPS अफसरों की पार्टी में मारपीट:DIG के वार से SSP घायल, वजह साफ नहीं; सीएम हिमंता बोले- अफसरों का निजी मामला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment