Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    करोड़ों की GST चोरी का 25 हजार का इनामी गिरफ्तार:रामपुर पुलिस ने फर्जी ई-वे बिल, दस्तावेज और मोबाइल बरामद किया

    4 hours ago

    1

    0

    रामपुर पुलिस ने करोड़ों रुपये की GST चोरी के मामले में फरार चल रहे 25 हजार के इनामी आरोपी वसीम उर्फ बस्सू को उत्तराखंड के जसपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर था। यह मामला 25 अगस्त 2025 को राज्य कर विभाग मुरादाबाद के प्रधान सहायक आदित्य प्रताप सिंह की शिकायत पर थाना अजीमनगर में दर्ज किया गया था। आरोप है कि अभियुक्तों ने GST दस्तावेजों में हेराफेरी कर फर्जी ई-वे बिल तैयार किए और इनके जरिए राज्य सरकार को करोड़ों रुपये का राजस्व नुकसान पहुंचाया। पुलिस जांच के दौरान वसीम उर्फ बस्सू का नाम सामने आया, जिसके बाद उसे वांछित घोषित करते हुए 25 हजार रुपए का इनाम रखा गया था। मंगलवार को अपराध शाखा और सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपी को उत्तराखंड के जसपुर स्थित एक टैक्सी स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के पास से एक ओप्पो मोबाइल फोन, फर्जी ई-वे बिल और कई संदिग्ध दस्तावेज बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार, ये दस्तावेज GST चोरी के पूरे नेटवर्क से जुड़े अहम सबूत हो सकते हैं। पुलिस ने बताया कि इस मामले में पहले भी अजीम अहमद, अमन, नवाब अली और नाजिम समेत कई आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है। बरामद दस्तावेजों की गहन जांच के बाद मामले में और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ के लौलई उपकेंद्र पर बिजली उपभोक्ताओं का हंगामा:4 घंटे 500 लोगों ने की नारेबाजी, बोले- स्मार्ट मीटर बने आफत
    Next Article
    हरदोई में अंबेडकर जयंती पर केंद्रीय मंत्री कमलेश पासवान पहुंचे:कहा- यूपी में 2017 से पहले लोग उद्योग लगाने से डरते थे, बीजेपी सरकार आने के बाद ऐसा नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment