Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कोर्ट में विवादित जमीन पर कब्जे की कोशिश:मैनपुरी में अकेली महिला पर दबाव, मारपीट कर घर तोड़ा

    3 hours ago

    2

    0

    कुरावली थाना क्षेत्र के मिड़ावली कलां गांव में जमीन विवाद को लेकर एक महिला की झोपड़ी तोड़ने का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग एक महिला की झोपड़ी को जबरन उखाड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि महिला बार-बार विरोध कर रही है, लेकिन आरोपी लाठी-डंडों के साथ उसे डराने-धमकाने और मारपीट करने का प्रयास कर रहे हैं। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसके जेठ अजय भदोरिया और उनके बेटे इस घटना को अंजाम दे रहे हैं। पीड़िता पूनम पत्नी प्रमोद ने बताया कि उनके पति दिल्ली में पेट्रोल पंप पर नौकरी करते हैं और वह गांव में अपने दो बच्चों के साथ अकेली रहती हैं। इसी का फायदा उठाकर आरोपी उनकी जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं। महिला के अनुसार, जिस जमीन को लेकर विवाद है, वह मामला पहले से न्यायालय में विचाराधीन है। इसके बावजूद आरोपी जबरन झोपड़ी तोड़कर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। पूनम ने बताया कि 5 अप्रैल को भी आरोपियों ने उनके घर में घुसकर गाली-गलौज की और विरोध करने पर मारपीट भी की थी। उस दिन किसी तरह जान बचाकर बाहर निकली महिला के सामने ही दबंगों ने उसकी झोपड़ी को तोड़ना शुरू कर दिया। इसी दौरान किसी ने घटना का वीडियो बना लिया, जो अब वायरल हो गया है। पूनम ने आरोप लगाया कि उन्होंने पूर्व में कुरावली थाने पर तैनात प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह चौहान को भी इस मामले को लेकर शिकायत की थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। अब उन्होंने पुलिस अधीक्षक (एसपी) को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई है। इससे पहले भी महिला ने पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह से शिकायत की थी। मंत्री ने तत्काल संबंधित थाना प्रभारी को जांच कर कार्रवाई के लिए निर्देशित भी किया था, लेकिन उसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। महिला का कहना है कि आरोपी आए दिन उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट करते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में सुबह से खिली धूप के साथ छाई घटा:हवा चलने से लोगों को गर्मी से राहत तो धूल उड़ने से बढ़ी परेशानी
    Next Article
    फर्जी दस्तावेज से बनवाया पासपोर्ट, पहुंचा बैंकॉक:संतकबीरनगर से जारी हुआ, जांच में फर्जीवाड़ा उजागर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment