Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फर्जी दस्तावेज से बनवाया पासपोर्ट, पहुंचा बैंकॉक:संतकबीरनगर से जारी हुआ, जांच में फर्जीवाड़ा उजागर

    3 hours ago

    2

    0

    गोरखपुर के एक युवक ने फर्जी दस्तावेजों के सहारे संतकबीरनगर जिले से पासपोर्ट बनवाया और बैंकॉक चला गया। क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय लखनऊ में शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू हुई, जिसमें यह फर्जीवाड़ा उजागर हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। यह मामला तब सामने आया जब मऊ जिले के मोहम्मदाबाद गोहना निवासी मुसाफिर शर्मा ने मई 2025 में क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी कार्यालय लखनऊ को एक शिकायत पत्र भेजा। शिकायत में बताया गया कि गोरखपुर के गोला थाना क्षेत्र के सिधारी निवासी राकेश यादव पुत्र रामनवमी यादव ने कई पासपोर्ट बनवाए हैं, जिनमें से एक संतकबीरनगर से हरिकेश कुमार के फर्जी नाम-पते पर 26 फरवरी 2020 को जारी किया गया था, जिसकी वैधता 25 फरवरी 2030 तक है। शिकायत मिलने पर क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय लखनऊ ने प्रकरण की जांच के लिए पुलिस अधीक्षक (एसपी) संतकबीरनगर को पत्र भेजा। एसपी संदीप कुमार मीना ने इस जांच की जिम्मेदारी अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) सुशील कुमार सिंह को सौंपी। एएसपी सुशील कुमार सिंह की जांच में पता चला कि पासपोर्ट हरिकेश कुमार पुत्र रामनवमी के नाम से ग्राम कसैला, पोस्ट पखुआपार, थाना कोतवाली खलीलाबाद, जिला संतकबीरनगर के पते पर बना था। हालांकि, कसैला गांव में पूछताछ करने पर इस नाम का कोई व्यक्ति नहीं मिला। स्थानीय वार्ड सभासद ने भी हरिकेश कुमार को पहचानने से इनकार कर दिया। एएसपी सुशील कुमार सिंह के अनुसार, शिकायत पत्र में दिए गए पासपोर्ट धारक के दूसरे पते, ग्राम सिधारी, थाना गोला, जनपद गोरखपुर के राकेश यादव पुत्र रामनवमी के संबंध में भी पूछताछ की गई। पासपोर्ट पर लगी तस्वीर से पहचान कराई गई, जिसमें ग्रामीणों ने पुष्टि की कि 35 वर्षीय राकेश यादव पुत्र रामनवमी यादव सिधारी गांव के ही निवासी हैं। ग्राम प्रधान ने भी इस संबंध में लिखित पुष्टि दी। इस फर्जीवाड़े के उजागर होने के बाद चौकी इंचार्ज ने स्वयं वादी बनकर आरोपी राकेश यादव के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस का मानना है कि मामले की गहन विवेचना से इसमें शामिल बिचौलियों का भी खुलासा हो सकता है। जांच में पता चला कि वह वर्तमान में बैंकाक में है। राकेश व उनके भाई का परिवार गोरखपुर में रहता है। इनके बड़े भाई पैरामिलिट्री में सर्विस करते हैं। जबकि इनकी खेती गांव के लोग हुंडा और बटैया करते है। वर्तमान में इनके घर पर ताला बंद है। इनकी माता का नाम सावित्री देवी और पत्नी का नाम सरिता देवी है। कोतवाली पुलिस की जांच में आवेदक के जरिए निवास प्रमाण पत्र के रूप में संलग्न निर्वाचन कार्ड सत्यता की जांच में फर्जी पाया गया। जांच में हरिकेश पुत्र रामनवमी एवं राकेश पुत्र रामनवमी दोनों एक ही व्यक्ति है। जिनके जरिए कूटरचित दस्तावेज के आधार पर हरिकेश कुमार के नाम से पासपोर्ट जारी कराया है। जांच अधिकारी ने पासपोर्ट धारक हरिकेश कुमार पर एफआईआर दर्ज किए जाने की संस्तुति करते हुए रिपोर्ट एसपी को प्रेषित की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कोर्ट में विवादित जमीन पर कब्जे की कोशिश:मैनपुरी में अकेली महिला पर दबाव, मारपीट कर घर तोड़ा
    Next Article
    20 Km की गति से चल रही तेज हवा:गाजियाबाद में सुबह से तेज धूप खिली, आज तापमान 30 डिग्री सेल्सियस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment