Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कुर्सी के विवाद में दुल्हन के पिता-भाई से मारपीट, VIDEO:भदोही में शादी से एक दिन पहले पड़ोसियों के बीच चली लाठियां, महिलाओं ने भागकर बचाई जान

    2 hours ago

    1

    0

    भदोही जनपद के चौरी थाना क्षेत्र के लक्षापुर गांव में रविवार रात करीब 11 बजे एक घटना हुई। शादी की तैयारियों के बीच शराब के नशे में धुत पड़ोसियों ने एक पिता-पुत्र पर हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। गांव निवासी सुरेंद्र (40) अपनी बेटी की शादी की तैयारियों में व्यस्त थे। उनके घर पर मिठाई बनाने का काम चल रहा था। इसी दौरान पड़ोस के कुछ लोग शराब के नशे में वहां पहुंचे और सुरेंद्र के 16 वर्षीय पुत्र अजय से कुर्सी से उठने को कहा। मामूली कहासुनी जल्द ही गाली-गलौज में बदल गई। परिवार और आसपास के लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले ही पड़ोस के दो युवकों तथा एक अन्य व्यक्ति ने सुरेंद्र और अजय पर हमला कर दिया। मारपीट में दोनों पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों और ग्रामीणों की मदद से घायलों को तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। देर रात तक उनका इलाज चलता रहा। घटना की सूचना पर डायल 100 पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने चौरी थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी। थाना प्रभारी रामसरीख गौतम ने बताया कि घटना की जानकारी है और तहरीर मिलने पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना को लेकर गांव और आसपास के क्षेत्रों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने कहा कि बिना किसी ठोस कारण के हुई यह घटना निंदनीय है। उन्होंने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा में तार बनाने वाली कंपनी में लगी आग:फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी ने आधे घंटे में पाया काबू, शॉर्ट सर्किट से हादसा
    Next Article
    तितावी रिश्वतकांड, SSP ने लिया बड़ा एक्शन:थानाध्यक्ष समेत 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड, नशा तस्करों से कथित डील का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment