Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कर्नाटक CM शिवकुमार ने सेब खाकर समर्थकों पर फेंके, Video:भाजपा बोली- जनता भीख नहीं, सम्मान मांगती है, ऐसा व्यवहार कांग्रेस की सोच का आईना

    22 hours ago

    1

    0

    कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के शिवकुमार का वीडियो वायरल है। इसमें वह 2 सेब थोड़े-थोड़े खाकर अपने समर्थकों की ओर फेंकते नजर आ रहे हैं। भीड़ में शामिल लोग भी शिवकुमार के जूठे सेब पाने की लिए मशक्कत करने लगते हैं। शिवकुमार के इस वीडियो को भाजपा ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा- जिन लोगों के वोट से आप सत्ता में आते हैं, उन्हीं लोगों पर आधा खाया हुआ सेब फेंकना कोई मजाक नहीं है। यह कांग्रेस की सोच का आईना है। पोस्ट में लिखा गया कि सम्मान शब्दों से नहीं, व्यवहार से दिखता है और जनता भीख नहीं मांगती, सम्मान मांगती है। जब सम्मान की जगह अहंकार दिखे, तब जनता जवाब भी देती है। सेब विवाद की 4 तस्वीरें… 7 जून की घटना, वीडियो वायरल हुआ दरअसल, 7 जून को सीएम शिवकुमार बेंगलुरु साउथ के होराहल्ली गांव में पार्टी कार्यक्रम में गए थे। वहां पर उनका समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। दो क्रेश मशीन पर सेब फल से बनी हुईं दो बड़ी-बड़ी माला लटकाई गई थीं। शिवकुमार खुली छत वाले वाहन पर खड़े थे। एक-एक कर दोनों मालाएं उनके करीब लाई गईं। इसके बाद शिवकुमार ने दोनों मालाओं से सेब तोड़कर थोड़-थोड़ खाए और समर्थकों की ओर फेंक दिए। ------------------------------ कर्नाटक CM से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… 3 दिन पुरानी शिवकुमार कैबिनेट से मंत्री का इस्तीफा:पसंदीदा विभाग न मिलने से नाराज; कर्नाटक CM बोले- चिंता की बात नहीं, मामला सुलझा लेंगे कर्नाटक में 3 दिन पुरानी डीके शिवकुमार सरकार से मंत्री रामलिंगा रेड्डी ने शुक्रवार को इस्तीफा दे दिया। वे पंसदीदा मंत्रालय न मिलने से नाराज थे। मुख्यमंत्री शिवकुमार ने एक दिन पहले ही विभाग बांटे थे। रेड्डी बेंगलुरु विकास विभाग चाहते थे, लेकिन उन्हें जल संसाधन विभाग दे दिया गया था। रेड्‌डी ने मीडिया से कहा, 'मैं अब भी कांग्रेस में हूं, पार्टी से इस्तीफा नहीं दिया है। पिछले 53 सालों में कई जिम्मेदारियां निभाई हैं। मैंने कई मुख्यमंत्रियों की कैबिनेट में मंत्री के तौर पर काम किया है। कभी किसी से मंत्री पद नहीं मांगा।' पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    शुरुआती लापरवाही से जलीं रोहतक की 10 दुकानें:5 चीजों से आग पूरी मार्केट में फैली, दुकानदार बोले- सालों की मेहनत मिनटों में खत्म
    Next Article
    तेजा सज्जा ने बताया क्यों देखनी चाहिए राम चरण की ‘पेड्डी’, बोले- ऐसी फिल्में बार-बार नहीं बनती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment