Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    करनाल में दौरा पड़ने से विवाहिता की मौत:तीन साल पहले हुई शादी, परिजन बोले- शराब पीकर पीटता था पति

    6 hours ago

    2

    0

    करनाल शहर की शिव कॉलोनी में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मायका पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है, जबकि ससुराल पक्ष इसे बीमारी से हुई मौत बता रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा। करीब 3 साल पहले हुई थी शादी मृतका की पहचान 27 वर्षीय कविता के रूप में हुई है। वह यूपी के ग्रेटर नोएडा की रहने वाली थी और वर्ष 2023 में उसकी शादी करनाल की शिव कॉलोनी में हुई थी। कविता दो बच्चों की मां थी, जिनमें एक बच्चा डेढ़ साल का और दूसरा 7 महीने का है। इसके अलावा वह गर्भवती भी बताई जा रही है। शरीर पर चोट के निशान- परिजन ग्रेटर नोएडा की देवेंद्री व अन्य परिजनों ने आरोप लगाया कि उन्हें ससुराल पक्ष की तरफ से कॉल कर मौत की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही वे करनाल पहुंचे। परिजनों का कहना है कि कविता के शरीर, खासकर कमर और अन्य हिस्सों पर चोट के निशान थे। उनका आरोप है कि ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करते थे और उसका पति शराब पीकर मारपीट करता था। परिजनों ने इसे सुनियोजित हत्या बताया है। पड़ोसी बोले- पहले से पड़ते थे दौरे वहीं ससुराल पक्ष और पड़ोसियों ने सभी आरोपों को खारिज किया है। उनका कहना है कि कविता को पहले से ही दौरे पड़ते थे। शादी के समय मुंह दिखाई की रस्म के दौरान भी उसे दौरा पड़ा था। उनका दावा है कि अचानक तबीयत बिगड़ने से उसकी मौत हुई है और मायका पक्ष के आरोप निराधार हैं। पुलिस जांच जारी, रिपोर्ट का इंतजार रामनगर थाना के एसएचओ महावीर सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और एफएसएल की मदद से साक्ष्य जुटाए गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मायका पक्ष ने हत्या के आरोप लगाए हैं, लेकिन मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    स्टे के बावजूद घर पर चला बुलडोजर:शामली में पीड़ित ने पुलिस में दी तहरीर, लाखों का माल लूटने का आरोप
    Next Article
    दादी की अंतिम विदाई के बाद पोती जनाई का दर्द छलका, आशा भोसले को याद कर शेयर किया दिल चीर देने वाला इमोशनल पोस्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment