Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    करनाल में 2 हथियार तस्कर गिरफ्तार:दो देसी कट्टे, 6 कारतूस बरामद; सहारनपुर के रहने वाले

    4 hours ago

    1

    0

    करनाल जिले में मेरठ रोड पर नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने हथियार तस्करी का खुलासा किया है। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने एक पिकअप गाड़ी को रोककर तलाशी ली, जिसमें दो युवकों के पास से अवैध देसी कट्टे और जिंदा कारतूस बरामद हुए। दोनों आरोपी किसी को हथियार बेचने के इरादे से आ रहे थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर 2 दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस के मुताबिक, 8 अप्रैल की रात करीब 10:50 बजे पुलिस की एक टीम सरकारी गाड़ी में मेरठ रोड पुल के नीचे गश्त कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि सहारनपुर के रहने वाले अहसान पुत्र जिन्दा और अनश पुत्र नौसाद अवैध हथियार लेकर सफेद पिकअप बोलेरो में मेरठ रोड से सेक्टर-6 की ओर आएंगे। सूचना को पुख्ता मानते हुए टीम ने सेक्टर-6 ग्रीन बेल्ट पर नाकाबंदी कर दी। गाड़ी रोककर तलाशी में मिले हथियार कुछ देर बाद बताई गई गाड़ी मौके पर पहुंची, जिसे पुलिस ने रुकवाया। ड्राइवर ने गाड़ी साइड में लगाई तो पुलिस ने दोनों युवकों को काबू कर लिया। पूछताछ में ड्राइवर ने अपना नाम अहसान निवासी हमजागढ़ और साथ बैठे युवक ने अनश निवासी बोडपुर जिला सहारनपुर बताया। तलाशी के दौरान अहसान की पैंट से एक देसी कट्टा 315 बोर और 3 जिंदा कारतूस मिले। वहीं अनश के पास से भी एक देसी कट्टा और 3 जिंदा कारतूस बरामद हुए। सबूत जब्त कर केस दर्ज बरामद हथियार और कारतूसों को अलग-अलग प्लास्टिक जार में रखकर सील किया गया। इसके अलावा पिकअप गाड़ी को भी कब्जे में लिया गया। इस मामले में थाना सेक्टर 32/33 करनाल में मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की जांच एएसआई रोहित कुमार को सौंपी गई है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी अवैध हथियारों की सप्लाई करने के इरादे से आए थे। उनसे पूछताछ कर नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है और पूरे मामले की गहराई से जांच जारी है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर 2 दिन के रिमांड पर लिया है और रिमांड के दौरान आरोपियों के से गहनता से पूछताछ की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इटावा में विश्व हिन्दू परिषद का प्रशिक्षण वर्ग:6 से 16 जून तक चलेगा 10 दिवसीय आयोजन, तैयारी बैठक सम्पन्न
    Next Article
    एसपी देहात सागर जैन का तबादला:मयंक पाठक सहारनपुर के नए एसपी देहात नियुक्त

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment