Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एसपी देहात सागर जैन का तबादला:मयंक पाठक सहारनपुर के नए एसपी देहात नियुक्त

    3 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर पुलिस प्रशासन में महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। एसपी देहात सागर जैन का तबादला कर उन्हें प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) के पद पर नियुक्त किया गया है। उनके स्थान पर अब युवा आईपीएस अधिकारी मयंक पाठक को सहारनपुर की कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मयंक पाठक इससे पहले अलीगढ़ में सहायक पुलिस अधीक्षक (एएसपी) के पद पर तैनात थे। सागर जैन ने सहारनपुर में अपने कार्यकाल के दौरान अपराध नियंत्रण, पुलिसिंग में सुधार और जनसंपर्क को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किए। उनके नेतृत्व में कई संगठित अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई की गई और पुलिस-जन संवाद को बेहतर बनाने के प्रयास किए गए। अब उन्हें प्रयागराज जैसे बड़े और संवेदनशील जिले में नई जिम्मेदारी मिली है। नए एसपी देहात मयंक पाठक वर्ष 2022 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। उन्होंने वर्ष 2021 की यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में 132वीं रैंक हासिल की थी। वह प्रतिष्ठित आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र भी रह चुके हैं। अपने करियर की शुरुआत में आगरा में एएसपी रहते हुए उन्होंने तकनीक के इस्तेमाल को बढ़ावा दिया। उन्होंने आईआईटी कानपुर के सहयोग से पुलिस सर्कुलर को आसान तरीके से खोजने के लिए एआई आधारित टूल विकसित कराने में भूमिका निभाई थी। अगस्त 2024 में उनका तबादला अलीगढ़ किया गया, जहां उन्होंने कानून-व्यवस्था को मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभाई। मयंक पाठक को एक मेहनती, तकनीक-प्रेमी और जमीन से जुड़े अधिकारी के रूप में जाना जाता है। उनकी कार्यशैली में सख्ती और संवेदनशीलता का संतुलन देखने को मिलता है। सहारनपुर में उनकी तैनाती से पुलिसिंग में नए प्रयोग और बेहतर कानून-व्यवस्था की उम्मीद जताई जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    करनाल में 2 हथियार तस्कर गिरफ्तार:दो देसी कट्टे, 6 कारतूस बरामद; सहारनपुर के रहने वाले
    Next Article
    सीनियर सिटीजंस केयर सेंटर में फ्री हेल्थ चेकअप कैंप:गोरखपुर में 300 लोगों ने कराया चेकअप, डॉक्टरों ने दिए हेल्दी लाइफ स्टाइल के टिप्स

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment