Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    केरल जीत पर कानपुर में कांग्रेसियों का जश्न:कानपुर के तिलक हाल में मिठाई बांटकर दी कार्यकर्ताओं को बधाई, बोले- ये जीत ताकत बनेगी

    2 hours ago

    1

    0

    केरल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत पर कानपुर महानगर कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने तिलक हाल में जश्न मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। साथ ही प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के स्वस्थ होकर लौटने पर भी हर्ष व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में उत्साह का माहौल रहा कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ ने 10 साल बाद केरल में सत्ता में वापसी कर जनता का विश्वास जीता है। उन्होंने कहा कि यह जीत कांग्रेस की जनहितकारी नीतियों, विकास कार्यों और मजबूत संगठन का परिणाम है। केरल की जनता ने राष्ट्रीय नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए स्पष्ट संदेश दिया है कि कांग्रेस ही देश को बेहतर दिशा दे सकती है। यह जीत पूरे देश के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए ताकत बन सकती है। कार्यक्रम के दौरान नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संगठन को और अधिक मजबूत करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर कांग्रेस महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता, एआईसीसी सदस्य प्रतिभा अटल पाल, राजेश गौतम, इकबाल अहमद, शंकर दत्त मिश्रा, पदम मोहन मिश्रा, धर्मेंद्र सिंह, जावेद उस्मानी, राकेश साहू, राम शंकर राय, शीलू श्रीवास्तव, विनोद अवस्थी, अमिताभ दत्त मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में सड़क हादसे में युवक की मौत:डंपर ने बाइक को टक्कर मारी, हादसे में एक घायल
    Next Article
    मॉर्निंग वॉक पर पूर्व-प्रधान की गोली मारकर की थी हत्या:कौशांबी में शव गांव पहुंचने पर परिजनों का आक्रोश, पुलिस सुरक्षा में अंतिम संस्कार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment