Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    क्रिकेटर रिंकू सिंह ने बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए:मंगेतर प्रिया सरोज संग 30 मिनट पूजा की, होटल ताज में जून में कर सकते हैं शादी

    10 hours ago

    1

    0

    क्रिकेटर रिंकू सिंह ने मंगलवार को मंगेतर प्रिया सरोज के साथ बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए। दोनों लोगों ने करीब 30 मिनट तक आम श्रद्धालुओं की तरह दर्शन किए। पूजा पाठ किया। इसके बाद दोनों लोग गंगा द्वार से बाहर निकले। यहां से रिंकू और प्रिया सरोज नाव पर बैठे। मां गंगा के दर्शन किए। इससे पहले रिंकू सिंह सोमवार को वाराणसी पहुंचे थे। बाबतपुर एयरपोर्ट पर मंगेतर प्रिया सरोज रिंकू को रिसीव किया था। रिंकू ब्लैक कलर की टीशर्ट और ट्राउजर पहने थे। जबकि प्रिया सरोज ने पिंक लखनऊ चिकन कुर्ता और ब्लू जींस पहन रखा था। यहां से रिंकू सिंह सीधे ताज होटल गए। फिर करखियाव (कठेरवा) स्थित अपने ससुराल पहुंचे। जहां उनका स्वागत हुआ। ससुरालवालों ने उन्हें गले से लगाया। रिंकू सिंह ने यहां खाना भी खाया। बताया जा रहा है कि रिंकू और प्रिया की शादी की डेट जून के पहले सप्ताह में तय हो सकती है। दोनों की शादी ताज होटल में होगी। इसको लेकर दोनों परिवार तैयारी में लगे हुए हैं। रिंकू सिंह पूरे दिन ताज होटल में रहे। उन्होंने ताज होटल की व्यवस्थाओं को देखा। सांसद प्रिया सरोज भी उनके साथ रहीं। 3 तस्वीरें देखिए… गेट नंबर 4 से प्रवेश किया, पूजा-अर्चना की रिंकू सिंह और प्रिया सरोज मंगलवार शाम करीब 5.30 बजे बाबा विश्वनाथ धाम पहुंचे। गेट नंबर 4 से मंदिर में प्रवेश किया। करीब आधे घंटे तक बाबा विश्वनाथ के धाम में पूजन किया। पूजन करने के बाद दोनों लोग गंगा द्वारा के रास्ते नाव पर सवार हुए। रिंकू सिंह को देखकर बड़ी संख्या में उनके फैन सेल्फी लेने के लिए आगे बढ़े। हालांकि सुरक्षा कर्मियों ने भीड़ से बचाते हुए दोनों को नाव पर बैठाया। सोमवार को रात वह अपने ससुराल पहुंचे। यहां पर उनके ससुर, केराकत विधायक व पूर्व सांसद तूफानी सरोज ने बुके भेंट कर उनका अभिनंदन किया। परिवार के सदस्यों ने उन्हें गले लगाया। घरवालों ने बताया कि रिंकू सिंह अपनी होने वाली मंगेतर और सांसद प्रिया सरोज के साथ इंडिगो विमान से बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचे थे। यहां करखियाव पहुंचे। उनके साथ कोलकाता नाइट राइडर्स के ऑलराउंडर अनुकूल राय भी रहे। यहां से वह काशी के होटल पहुंचे। जहां सपा के पदाधिकारी उनसे मिलने के लिए पहुंचे। जल्द ही वाराणसी के ताज होटल से होगी शादी सूत्र के अनुसार बताया जा रहा है कि पहले 18 नवंबर 2025 को ताज होटल में रिंकू और प्रिया की शादी होनी थी। लेकिन कुछ कारणों की वजह से शादी टल गई थी। लेकिन अब बताया जा रहा की जून के पहले सप्ताह में शादी की डेट तय हो सकती है। जिसको लेकर अब दोनों परिवार तैयारी में लगे हुए हैं। रिंकू सिंह पूरे दिन ताज होटल में रहे उन्होंने ताज होटल की की व्यवस्थाओं को देखा। इस दौरान उनके साथ सांसद प्रिया सरोज भी रही। IPL में KKR की ओर से खेल रहे रिंकू सिंह कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की ओर से खेलते हुए IPL 2026 में रविवार के मैच में उन्होंने जीत दिलाई। कोलकाता-राजस्थान के मैच में 34 बॉल पर नाबाद 53 रन बनाए। साथ ही टीम को 4 विकेट से जीत दिलाई। रिंकू की प्रिया सरोज से 2025 में हुई थी सगाई, IPL के बाद शादी होनी है रिंकू और सपा सांसद प्रिया सरोज की सगाई हो चुकी है। दोनों इसी साल जून, 2026 में 7 फेरे लेने वाले हैं। पिछले साल लखनऊ में रिंकू और प्रिया की रिंग सेरेमनी हुई थी। सूत्रों का कहना है कि पिता के निधन के बाद रिंकू की शादी की तारीख पर परिवार फिर से विचार कर सकता है। इससे पहले दो बार रिंकू-प्रिया की शादी की तारीख आगे बढ़ी थी। 18 नवंबर, 2025 को पहली तारीख तय हुई, लेकिन क्रिकेट सीरीज के कारण टल गई। ​फरवरी, 2026 को दूसरी तारीख निकली, लेकिन वर्ल्ड कप के चलते कैंसिल करनी पड़ी। रिंकू के बड़े भाई सोनू सिंह ने बताया था कि जब रिंकू IPL से फ्री होंगे, तभी शहनाई बजेगी। शादी काशी में होगी। रिसेप्शन अलीगढ़ में रखा जाएगा। अब पढ़िए रिंकू सिंह के संघर्ष की कहानी पापा को मेहनत करते देख, परेशान हो जाते थे रिंकू ​ रिंकू सिंह की सफलता के पीछे उनके पिता का कड़ा संघर्ष छिपा था। खानचंद अलीगढ़ में एक गैस एजेंसी पर हॉकर का काम करते थे। अपने 5 बेटों और बेटी की अच्छी परवरिश के लिए उन्होंने कई साल घर-घर सिलेंडर पहुंचाए। पहले वह साइकिल पर डिलीवरी करते थे, फिर लोगों के घरों में टेंपो से सिलेंडर पहुंचाने लगे। रिंकू बचपन में पिता को इस तरह मेहनत को देखकर परेशान हो जाते थे। उन्होंने वादा किया था कि पापा…एक दिन मैं आपका सहारा बनूंगा और आपको इस कड़ी मेहनत से निजात दिलाऊंगा। क्रिकेट में कामयाब होते ही रिंकू ने पापा से किया अपना वादा भी पूरा किया। उनकी मां वीना देवी घर की जिम्मेदारियां संभालती हैं। रिंकू 5 भाई और एक बहन में चौथे नंबर पर हैं। बड़े भाई सोनू, मुकुल और शीलू हैं। जबकि बहन नेहा और भाई जीतू, रिंकू से छोटे हैं। उनका परिवार एक समय बुलंदशहर के दानगढ़ में रहता था। जो बाद में अलीगढ़ में शिफ्ट हो गया। रिंकू के पिता आखिरी इंटरव्यू में बोले- बेटा तो स्टार है… टी-20 वर्ल्ड कप में 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के मैच के दिन रिंकू सिंह के पिता ने खानचंद ने दैनिक भास्कर से बात की थी। उन्होंने कहा था कि मैच अच्छा रहा। मेरी तबीयत थोड़ी खराब थी। लेकिन जैसे ही चौका लगा, मैं बिल्कुल ठीक महसूस करने लगा। उन्होंने कहा था- मैंने ये पूरा मैच देखा। रिंकू स्टार है। उसे और बॉल मिलती तो और रन बनते। रिंकू ने 4 बॉल पर 11 रन बनाए थे। एक चौका और एक छक्का जड़ा था। बड़े मैच में छोटे स्कोर भी बहुत मददगार होते हैं, ये बहुत खुशी की बात है। परिवार के सदस्यों ने बताया था कि खानचंद जब अपने घर की टीवी स्क्रीन पर मैच देख रहे थे। रिंकू को खेलता देखकर वह भावुक हो गए। इसके बाद वह रिंकू के शुरुआती दिनों को याद कर परेशान हो गए थे। तब उन्होंने कहा था कि बेटे ने यहां तक पहुंचने के लिए बहुत मेहनत की। मगर अब सब ठीक है। ------------------ ये खबर भी पढ़ें विराट और अनुष्का संत प्रेमानंद से मिलने पहुंचे:अक्षय तृतीया पर्व पर गुरु के साथ सत्संग किया; दोनों की बाबा से यह पांचवीं मुलाकात क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी पत्नी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने सोमवार को अक्षय तृतीया पर अपने गुरु संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद लिया। दोनों ने प्रेमानंद महाराज का सत्संग भी सुना। यह उनकी 5वीं मुलाकात थी। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    ट्रम्प ने कहा- मैंने ईरान में सत्ता बदल दी:जल्द बड़ी डील हो सकती है, ऐसा नहीं हुआ तो सेना हमले को तैयार, सीजफायर नहीं बढ़ाएंगे
    Next Article
    यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:बच्ची लेकर कोर्ट पहुंची मुस्कान, दरोगा की दुल्हन से प्रेमी ने की शादी; धीरेंद्र शास्त्री बोले-दो कौड़ी वाले करोड़ों में बिक रहे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment