Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    क्राइम इंस्पेक्टर को लगी गोली, कमरे में लहूलुहान मिले:एसपी ने बताया- सामान रखते हुए रिवॉल्वर गिरने से चली गोली, सीने से घुसते हुए कंधे की हड्डी में अटकी

    5 hours ago

    1

    0

    सुलतानपुर के अखंड नगर थाने में तैनात इंस्पेक्टर क्राइम अरुण द्विवेदी को रविवार शाम कंधे में गोली लग गई। इसके बाद वह खुद घर से बाहर निकले और अस्पताल पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें निजी गाड़ी से लखनऊ के PGI हॉस्पिटल लाया गया। घटना की सूचना मिलते ही अयोध्या रेंज के आईजी सोमेन वर्मा भी थाना प्रभारी के आवास पर पहुंचे और निरीक्षण करने के साथ ही पुलिस वालों से जानकारी हासिल की। एसपी चारू निगम ने बताया कि गोली इंस्पेक्टर के सीने के पास लगी और दाहिने कंधे की हड्डी में जाकर अटक गई। एसपी ने बताया कि इंस्पेक्टर अरुण द्विवेदी की स्थिति सही है। उन्हें कोई गंभीर आंतरिक चोट नहीं आई है। फील्ड यूनिट ने घटना स्थल का निरीक्षण कर लिया है। रिवॉल्वर को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है। रिवॉल्वर के चैम्बर में पांच राउंड और एक खाली खोखा मिला है। एसपी चारू निगम ने बताया कि रविवार शाम को सूचना मिली थी कि क्राइम इंस्पेक्टर अरुण द्विवेदी को गोली लगी है। सूचना मिलते ही तत्काल सीओ कादीपुर को मौके पर भेजा गया। एसपी भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गईं और उच्चाधिकारियों को भी तुरंत जानकारी दी गई। कमरे में अकेले थे क्राइम इंस्पेक्टर एसपी चारू निगम ने बताया कि घटना के समय इंस्पेक्टर अरुण द्विवेदी अपने कमरे में अकेले थे और सामान रख रहे थे। उनके पास उनकी 32 बोर की लाइसेंसी रिवॉल्वर थी। शाम को तैयार होते समय उन्होंने रिवॉल्वर को एक तौलिये पर रखा था। जब उन्होंने तौलिया खींचा, तो रिवॉल्वर नीचे गिर गई और गोली चल गई। एसपी ने बताया कि घटना के समय कमरा अंदर से बंद था और वहां उनके अलावा कोई नहीं था। फर्श पर खून के छींटे पाए गए हैं। एसपी चारू निगम ने स्पष्ट किया कि यह एक दुर्घटना थी। उन्होंने घायल होने के बावजूद खुद बाहर निकलकर मदद मांगने और अस्पताल पहुंचने के लिए इंस्पेक्टर अरुण द्विवेदी की बहादुरी की सराहना भी की। उन्होंने बताया कि सोमवार को ऑपरेशन के बाद स्थिति और भी स्पष्ट हो जाएगी। थाने की कमान संभाल रहे थे अरुण अरुण द्विवेदी मूल रूप से प्रयागराज के रहने वाले बताए जा रहे हैं। अरुण 15 मार्च से अखंडनगर थाने के कार्यवाहक प्रभारी के रूप में जिम्मेदारी संभाल रहे थे। वह मूल रूप से क्राइम इंस्पेक्टर के पद पर तैनात थे। फिलहाल पूरा विभाग अरुण द्विवेदी के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहा है। --------------------------------------- ये खबर भी पढ़ेंः- यूपी PCS का रिजल्ट जारी, नेहा पंचाल टॉपर:अनन्या त्रिवेदी दूसरे नंबर पर; टॉप 10 में 6 लड़कियां; 932 का सेलेक्शन हुआ यूपी पीसीएस 2024 का फाइनल रिजल्ट रविवार रात साढ़े 12 बजे जारी हो गया है। नेहा पंचाल ने टॉप किया है। रायबरेली की अनन्या त्रिवेदी दूसरे और अभय प्रताप सिंह तीसरे नंबर पर हैं। टॉप 10 में 6 लड़कियां हैं। 932 अभ्यर्थियों का सेलेक्शन हुआ है। इनमें 37 डिप्टी कलेक्टर (SDM), 17 पुलिस उपाधीक्षक (DSP) और 196 असिस्टेंट कमिश्नर (कमर्शियल टैक्स) बने हैं। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    आज दूसरे दिन भी होगी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई:वाराणसी के दालमंडी में सड़क चौड़ीकरण के लिए चल रहा बुलडोजर
    Next Article
    ग्वालियर की युवती मथुरा जंक्शन पर मिली:मिशन शक्ति टीम ने परिजनों से मिलाया; घर से नाराज होकर आई थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment