Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कार की टक्कर से साढू भाइयों की मौत:हरदोई-सीतापुर मार्ग पर शादी से लौटते समय हादसा, चालक फरार

    1 hour ago

    2

    0

    हरदोई। हरदोई-सीतापुर मार्ग पर सोमवार देर रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो साढू भाइयों की मौत हो गई। तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को मेडिकल कॉलेज भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद कार चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया था। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। मृतक टड़ियावां थाना क्षेत्र के इटौली निवासी मुरली (50) और उनके साढू फर्रुखाबाद के अमृतपुर निवासी राजीव (33) थे। दोनों सीतापुर रोड स्थित एक मैरिज लॉन में सफाईकर्मी के तौर पर काम करते थे। वे सोमवार को मुरली की रिश्तेदारी में टड़ियावां के बुंदेला गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। राजीव की भाभी कल्पना ने बताया कि देर रात करीब 11 बजे दोनों शादी समारोह से गेस्ट हाउस लौट रहे थे। हरदोई-सीतापुर मार्ग पर मुरलीपुरवा गांव के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि उन्होंने हेलमेट नहीं पहना था, जिससे उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। राजीव के परिवार में उनकी पत्नी रेखा, दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। वहीं मुरली के परिवार में उनकी पत्नी मानसिला, तीन पुत्र और दो पुत्रियां हैं। सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने बताया कि हादसे में शामिल कार को कब्जे में ले लिया गया है। परिजनों की तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुलंदशहर में दो इनामी बदमाशों का हाफ एनकाउंटर:पैर में लगी गोली, अवैध हथियार और डीबीआर बरामद, ट्रिपल मर्डर के हैं आरोपी
    Next Article
    पीएम मोदी आज हरदोई में गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण:श्यामपुर में विशाल जनसभा, दो लाख लोगों के जुटने का दावा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment