Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कार की टक्कर से 6 वर्षीय बच्चे की मौत:जालौन में कोल्ड ड्रिंक लेने जा रहा था बच्चा, आरोपी मौके से फरार

    3 hours ago

    1

    0

    जालौन के सिरसा कलार कस्बे में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 6 वर्षीय मासूम की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सिरसा कलार थाना कस्बा निवासी अमित पाल के भाई सुमित की बारात सोमवार को कदौरा गई थी, जो मंगलवार को सकुशल वापस लौट आई थी। शादी की खुशियां अभी खत्म भी नहीं हुई थीं कि बुधवार सुबह एक हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। बताया गया कि बुधवार सुबह करीब 10 बजे अमित पाल का 6 वर्षीय पुत्र गोपाल घर के सामने सड़क पार कर कोल्ड ड्रिंक लेने जा रहा था। तभी तेज रफ्तार से आ रही एक कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक मौके से कार लेकर फरार हो गया। घटना के तुरंत बाद परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल गोपाल को इलाज के लिए मदीरापुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां से हालत नाजुक देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोपी चालक की जल्द गिरफ्तारी की मांग मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। मां बेबी और बड़े भाई कार्तिक व कृष्णा का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों का कहना है कि शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। गोपाल ज्ञानदेवी विद्या मंदिर, सुशील नगर का छात्र था और अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रह रहा था। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण लगाने और आरोपी चालक की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। इस संबंध में सिरसा कलार थाना प्रभारी निरीक्षक परमेंद्र सिंह ने बताया कि घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और जल्द ही आरोपी चालक की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    30 साल की एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही की मौत:गाजियाबाद में घर में चक्कर खाकर गिरीं, 50 से ज्यादा हरियाणवी गानों में काम किया
    Next Article
    बरेली में करंट लगने से युवक की मौत:निर्माणाधीन मकान में काम करते समय चपेट में आया, जांच में जुटी पुलिस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment