Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामपुर में 7 वाहन सीज, 2.47 लाख जुर्माना लगा:ओवरलोडिंग और टैक्स बकाया पर प्रशासन ने की कार्रवाई

    1 hour ago

    1

    0

    रामपुर में सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने सख्त अभियान चलाया है। जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी के निर्देश पर एआरटीओ राजेश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में हुई चेकिंग में नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर बड़ी कार्रवाई की गई। इस विशेष अभियान के दौरान कुल 7 वाहनों को सीज किया गया। इनमें 6 ट्रक और डंपर के साथ 1 बस भी शामिल है। जांच में ओवरलोडिंग, टैक्स बकाया, हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) का अभाव, रिफ्लेक्टिव टेप न होना और बिना परमिट संचालन जैसे गंभीर उल्लंघन पाए गए। कार्रवाई जिले के विभिन्न क्षेत्रों में की गई। शाहाबाद मंडी क्षेत्र से 2 ट्रक-डंपर और 1 बस को सीज किया गया, जबकि पटवाई थाना क्षेत्र और अजीतपुर चौकी क्षेत्र से भी 2-2 वाहनों पर कार्रवाई हुई। इन सभी वाहनों पर कुल 2.47 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। हादसों को रोकने के लिए सघन चेकिंग की गई अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य केवल जुर्माना वसूलना नहीं, बल्कि सड़क पर सुरक्षा मानकों को सुनिश्चित करना और दुर्घटनाओं की संभावनाओं को कम करना है। विशेषकर रात के समय भारी वाहनों की लापरवाही से होने वाले हादसों को रोकने के लिए यह सघन चेकिंग की गई। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नियमों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आने वाले दिनों में भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे। अधिकारियों ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे अपने सभी आवश्यक दस्तावेज पूरे रखें और निर्धारित मानकों का पालन करें, ताकि सड़क पर सभी की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरक्षपीठ गोरखपुर की भूमिका पर कार्यक्रम:गाजियाबाद में स्वामी पद्मानंद गिरी महाराज बोले- सनातन की मूल आत्मा समरसता में निहित
    Next Article
    प्रयागराज में भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन:राहुल, अखिलेश, ममता का पुतला फूंका, 33% आरक्षण की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment