Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'करोड़ों की प्रॉपर्टी हड़पने के लिए बेटे को मुस्लिम बनाया':शामली में पिता बोले- महिला जिम ट्रेनर ने फंसाया, फर्जी निकाह किया

    19 hours ago

    2

    0

    ‘मेरे 27 साल के बेटे को जिम ट्रेनर चांदनी कुरैशी ने प्यार के जाल में फंसाया। फिर धर्मांतरण करवाकर हिंदू से मुस्लिम बनाया। बाद में फर्जी तरीके से निकाह कर लिया।’ ये कहना है कि शामली के करोड़पति दवा कारोबारी देवराज सिंह का। उन्होंने कहा, बेटे ने पाकिस्तान का यू-ट्यूब चैनल सब्सक्राइब कर रखा था। दिन भर उसी पर वीडियो देखा करता था। चांदनी से शादी की बात हम लोगों को बिल्कुल पता नहीं थी। बेटा जब हम लोगों से अलग हुआ, तब हमें शादी की बात पता चली। इस लड़की की नजर मेरे इकलौते बेटे की करोड़ों की प्रापर्टी पर है, तभी इसने बेटे को फंसाया है। उन्होंने कहा, हम लोग लंबे समय से बेटे को मना रहे हैं, लेकिन वो हमारी नहीं सुन रहा। मुजफ्फरनगर के योग साधना आश्रम के महंत स्वामी यशवीर ने वीडियो जारी कर मामले में कार्रवाई की बात कही है। हो सकता है, अब हमारा बेटा फिर से पहले जैसा हो जाए। पढ़िए पूरी रिपोर्ट… पहले पुलिस का एक्शन जान लीजिए… चांदनी और उसके पिता को जेल भेजा गया दरअसल, दयानंदनगर के रहने वाले देवराज मलिक शामली जिले के केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं। उनके बेटे आयुष मलिक ने अपना नाम बदलकर रहमान रख लिया। दाढ़ी बढ़ा ली। वह टोपी पहनकर दुकान पर बैठने लगा। यह देखकर हिंदू संगठनों ने विरोध शुरू किया और जिम ट्रेनर के घर धरना देने की धमकी दी। कारोबारी ने शनिवार देर शाम जिम ट्रेनर, उसके परिवार के 6 सदस्यों और 3 मौलवियों पर जबरन धर्म परिवर्तन कराने और अवैध वसूली की FIR दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी चांदनी और उसके पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अब पढ़िए आयुष और चांदनी की लव स्टोरी कैसे शुरू हुई… चांदनी का पिता जूस का ठेला लगाता है पुलिस के मुताबिक, चांदनी और आयुष मालिक की मुलाकात साल 2022 में हुई थी। दोनों एक फिजियोथैरेपी सेंटर पर मिले थे। वहीं पर दोनों ने एक दूसरे के नंबर लिए और दोनों की बातें शुरू हुईं। कुछ ही दिनों बाद दोनों ने जिम “कुरैशी प्लस” ज्वाइन कर लिया। वहां पर दोनों रोज मिला करते थे। वहीं से दोनों का अफेयर शुरू हुआ। चांदनी बहुत गरीब परिवार की है। उसके पिता जूस का ठेला लगाते हैं। भाई-बहन मॉल में नौकरी करते हैं। चांदनी अमीर होने का दिखावा करती थी। आयुष से दोस्ती के बाद चांदनी उसे पैसे लेती थी। उसने आयुष के पैसों से ही सोने की चेन ली। और भी बहुत पैसे आयुष से खर्च करवाए। चांदनी ने अपने पूरे परिवार के साथ मिलकर आयुष का ब्रेनवॉश किया। उसको मुस्लिम बनने के लिए कहा। इसके बाद आयुष अपने परिवार से अलग हो गया। उसने हिंदू धर्म को छोड़ दिया और मुस्लिम धर्म के तौर-तरीके अपना लिए। निकाह के 6 महीने बाद आयुष घर से अलग हो गया चांदनी और उसका परिवार आयुष को दिल्ली ले गया। वहां उसका धर्म परिवर्तन करवाया। फिर वहीं पर चांदनी ने निकाह भी कर लिया। आयुष के घर वालों को निकाह के बारे में कुछ नहीं पता था। निकाह के 6 महीने बाद ही आयुष अपने परिवार से अलग हो गया। उसने सिटी क्षेत्र के सिलेक्ट विहार कॉलोनी में किराए पर मकान ले लिया। वहां पर दोनों साथ रहने लगे। आयुष के पिता का आरोप है कि जब हमने इन चीजों का विरोध शुरू किया तो चांदनी के परिवार ने हम पर भी धर्म बदलने का दबाव बनाया। जान से मारने की धमकी भी दी। चांदनी का एक भाई अमन कुरैशी, देवराज सिंह की दुकान पर नौकरी करता था। उसने इस्लाम की सारे बातें आयुष को सिखाईं। पिता बोले- मेरा बेटा बहुत सीधा, आरोपियों पर सख्त कार्रवाई हो आयुष के पिता देवराज सिंह मलिक का कहना है, हम लोग हिंदू धर्म को मानते हैं। घर में दिन में दो बार पूजा होती है। मैं खुद दिन में दो बार मंदिर जाता हूं। मेरे बेटे को इन लोगों ने बहला-फुसलाकर उसका धर्म का बदलवाया। मेरा बेटा बहुत सीधा है। इन सभी पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। इन लोगों ने मेरे बेटे से लाखों रुपए लिए हैं। एसपी बोले- संपत्ति हड़पना चाहता था चांदनी का परिवार एसपी एनपी सिंह का कहना है, जांच पड़ताल में सामने आया है कि पाकिस्तान का एक मुस्लिम लीडर जो धर्मांतरण कराता है, उसका पेज आयुष से फॉलो कराया गया। चांदनी के छोटे भाई ने ऐसा करवाया था। 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। चांदनी कुरैशी और उसके पिता इस्लाम को गिरफ्तार कर लिया है। आठ अन्य अभी फरार हैं। मामले में एक स्थानीय डॉक्टर खुर्शीद अनवर की भूमिका की भी जांच की जा रही है। चांदनी और उसका परिवार अरबों रुपए की संपत्ति हथियाना चाहता था। पुलिस अब हर एंगल पर जांच कर रही है। आयुष ने बी फार्मा किया था, चांदनी फिजियोथेरेपिस्ट आयुष मालिक की तीन बहनें हैं। उनकी शादी हो चुकी है। अब घर में माता-पिता हैं। आयुष मालिक के पिता देवराज सिंह मलिक का दवा व्यापारियों में बड़ा नाम है। आयुष ने बी फार्मा कर रखा है। चांदनी कुरैशी चार बहनें और दो भाई हैं। घर में मां-बाप हैं। चांदनी ने आर्ट्स से 12वीं पास करने के बाद फिजियोथेरेपिस्ट का कोर्स किया है। ---------------- यह खबर भी पढ़ें- महिला जिम ट्रेनर ने करोड़पति के बेटे को मुस्लिम बनाया: निकाह के बाद नाम बदलवाया, दाढ़ी बढ़वाई; शामली में 3 मौलवी समेत 10 पर FIR यूपी के शामली में धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया है। यहां के करोड़पति दवा कारोबारी के इकलौते बेटे को महिला जिम ट्रेनर चांदनी कुरैशी (25) ने प्यार के जाल में फंसाया। फिर धर्मांतरण करवाकर हिंदू से मुस्लिम बनाया। बाद में निकाह कर लिया। यहां पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुभासपा के 44 सीटों पर दावेदार तय:भाजपा की 8, निषाद पार्टी की 2 सीटों पर भी दावा; 5 सीटों पर ओपी राजभर ने बढ़ाई टेंशन
    Next Article
    यूपी के 4 सांसदों की लद्दाख में तबीयत बिगड़ी:लालगंज सांसद को खून की उल्टी, AIIMS में भर्ती; अफजाल अंसारी को ऑक्सीजन सपोर्ट देना पड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment