Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कपसाड़ केस की सुनवाई आज, सभी की फैसले पर नजर:वादी-प्रतिवादी को सुनने के बाद बोर्ड ने निर्णय के लिए 8 जून निर्धारित की थी

    21 hours ago

    2

    0

    कपसाड़ कांड का आरोपी बालिग है या नाबालिग, इस पर सोमवार को यानि आज जेजे बोर्ड फैसला सुनाने जा रहा है। मामले में वादी-प्रतिवादी पक्ष की बहस पूरी होने के बाद जेजे बोर्ड ने पहले निर्णय सुनाने के लिए 2 जून की तिथि निर्धारित की थी लेकिन बाद में उसे 8 जून कर दिया था। मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र में कपसाड़ गांव है। 8 जनवरी को गांव का ही ठाकुर समाज का एक युवक खेत पर अपनी मां के साथ काम कर रही दलित समाज की युवती को अगवा कर ले गया। आरोप है कि युवक ने युवती की मां सुनीता पर हमला किया था, जिसमें उसकी मौत हो गई थी। करीब एक माह तक पुलिस को गांव में तैनात रखा गया था। सहारनपुर से युवती सकुशल बरामद युवती की बरामदगी के लिए पुलिस की 10 टीमें लगाई गई थीं। करीब 48 घंटे के अंदर ही युवती को सकुशल बरामद करते हुए पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी युवक को कोर्ट और युवती को आशा ज्योति केंद्र में रखा गया। बाद में युवती तो परिजनों के साथ लौट गई लेकिन युवक को न्यायालय ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। मुकदमे में उम्र को लेकर फंसा पेच मामले की संजीदगी को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने दावा किया था कि वह इस केस में जल्द से जल्द चार्जशीट दाखिल करेगी ताकि आरोपी को सख्त से सख्त सजा मिल सके। लेकिन उससे पहले ही परिजनों ने बेटे के नाबालिग होने का ऐलान कर दिया। तीन अधिवक्ता सामने आए, जिनकी ओर से न्यायालय में याचिका दायर की गई। कोर्ट ने सुनवाई की लेकिन बाद में मामला जेजे बोर्ड ट्रांसफर कर दिया गया। हालांकि चार माह बीतने के बाद भी इस पर निर्णय नहीं आ सका है। जेजे बोर्ड के आदेश पर हुआ मेडिकल टेस्ट जेजे बोर्ड में उम्र को लेकर सुनवाई शुरु हुई। आरोपी की उम्र तय करने के लिए बोर्ड ने मेडिकल टेस्ट कराए जाने के आदेश किये। सीएमओ ने आरोपी का मेडिकल टेस्ट कराया और 16 मई को रिपोर्ट जेजे बोर्ड भेज दी जो 21 मई को खोली गई। मेडिकल रिपोर्ट में आरोपी की उम्र लगभग 19 वर्ष आंकी गई। वादी-प्रतिवादी दोनों कर रहे दावा पिछले चार माह से कपसाड़ कांड के आरोपी की उम्र को लेकर पहले न्यायालय और फिर जेजे बोर्ड में बहस चल रही है लेकिन नतीजा निकलता दिखाई नहीं दे रहा है। दो तिथि निर्णय सुनाने के लिए तय हुई लेकिन निर्णय नहीं सुनाया जा सका। अब सोमवार की तिथि निर्धारित है, जिस पर सभी की निगाह टिकी है। वादी-प्रतिवादी पक्ष दावा कर रहे हैं कि फैसला उनके ही पक्ष में आएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में आज 42 डिग्री पहुंचेगा पारा:तड़के बादल छाए, 7 बजे के बाद निकली तेज धूप; उमसभरी गर्मी पड़ रही
    Next Article
    अमेठी में बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या:सड़क पर पैदल जाते समय बदमाशों ने मारी गोली, सुबह साढ़े 5 बजे वारदात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment