Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कपिल देव बोले- वैभव सूर्यवंशी इंडियन क्रिकेट का फ्यूचर:चंडीगढ़ में कहा- 28 बॉल में सेंचुरी, एक छोटे लड़के के लिए ये रिकॉर्ड आसान नहीं

    7 hours ago

    1

    0

    देश को पहला क्रिकेट वर्ल्ड कप जिताने वाले कैप्टन कपिल देव ने लिस्ट-A क्रिकेट में 28 गेंदों पर शतक लगाकर सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड बनाने वाले युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की। कपिल देव ने कहा- वैभव सूर्यवंशी बहुत अच्छा प्लेयर है। इतने छोटे लड़के के लिए इतना बड़ा रिकॉर्ड बनाना आसान नहीं है। जैसे-जैसे समय बीतेगा, वैभव और मैच्योर होगा, वही हमें चाहिए। कपिल देव ने कहा कि इतने टेलेंट के बाद मैच्योरिटी आएगी तो इंडियन टीम के लिए बेहतर होगा। कपिल देव ट्राइडेंट ओपन गोल्फ चैंपियनशिप को लेकर चंडीगढ़ पहुंचे थे। प्लेयर्स को सीख, जो सुविधाएं उपलब्ध, उसी में मेहनत करनी चाहिए डीपी वर्ल्ड प्रोफेशनल गोल्फ टूर ऑफ इंडिया के अध्यक्ष और पूर्व क्रिकेटर कपिल देव ने देश में गोल्फ कोर्स की संख्या बढ़ाने की वकालत की। उन्होंने कहा कि जितने ज्यादा गोल्फ कोर्स होंगे, उतने ही अधिक युवाओं को खेलने का मौका मिलेगा। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि जो सुविधाएं उपलब्ध हैं, उनके साथ खुश रहकर खिलाड़ियों को मेहनत करनी चाहिए। जिन सुविधाओं की कमी है, उन पर चर्चा के लिए शायद यह सही मंच नहीं है। पिछले 5 साल में गोल्फ में काफी बदलाव आया कपिल देव ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में भारतीय गोल्फ में काफी अंतर आया है और आने वाले समय में इसमें और सुधार हो सकता है। DP World, ट्राइडेंट और HCL जैसे बड़े प्रायोजक इस खेल को समर्थन दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि मुंबई में CIDCO और शशि रुइया के टूर्नामेंट होने हैं, जबकि रायपुर में विश्व समुद्र भी गोल्फ को प्रोत्साहित कर रहा है। उन्होंने सभी कंपनियों और प्रायोजकों का आभार जताया। वैभव की वह पारी, जिसने दिग्गजों को चौंकाया 53 बॉल में 28 छक्के, 204 रन बनाए करीब 5 दिन पहले दोहा में राइजिंग स्टार एशिया कप में टीम इंडिया का UAE की टीम से मुकाबला था। इस दौरान UAE ने पहले बैटिंग कर 250 रन का टारगेट दिया। इसी मैच में वैभव ने 53 बॉल में 28 छक्के लगाकर 204 रन की पारी खेली। इससे टीम इंडिया ने 50 ओवर के मैच में महज 14.2 ओवर में 3 विकेट पर 254 रन बना डाले। वैभव ने एक ही मैच में तोड़े 6 रिकॉर्ड 52 गेंद पर दोहरा शतक जड़ा वैभव सूर्यवंशी ने 50 ओवर क्रिकेट का सबसे तेज दोहरा शतक लगाया। उन्होंने सिर्फ 52 गेंद में दोहरा शतक पूरा किया। उन्होंने न्यूजीलैंड के क्रिकेटर चाड बोवेस का रिकॉर्ड तोड़ा। बोवेस ने 2024 में 103 गेंद में 200 रन पूरे किए थे। 28 बॉल पर शतक का रिकॉर्ड बनाया सूर्यवंशी ने 28 गेंद में शतक पूरा किया। यह लिस्ट-ए क्रिकेट का सबसे तेज शतक है। उन्होंने जेक फ्रेजर-मैकगर्क का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 2023 में साउथ ऑस्ट्रेलिया की ओर से तस्मानिया के खिलाफ 29 गेंद में शतक लगाया था। लिस्ट-ए क्रिकेट के सबसे तेज 150 रन सूर्यवंशी ने 40 गेंद में 150 रन पूरे किए। यह लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज 150 रन हैं। उन्होंने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा। इससे पहले 2025 में बिहार की ओर से अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ उन्होंने 59 गेंद में 150 रन बनाए थे। एक मैच में 28 छक्के लगाए सूर्यवंशी ने 28 छक्के लगाए। यह लिस्ट-ए क्रिकेट की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के हैं। दूसरे नंबर पर डार्सी शॉर्ट हैं, जिन्होंने 2018 में वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया की ओर से क्वींसलैंड के खिलाफ 23 छक्के लगाए थे। सूर्यवंशी ने प्रोफेशनल क्रिकेट की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड भी बनाया। उन्होंने 2024 में रणजी ट्रॉफी में हैदराबाद के लिए तन्मय अग्रवाल के 26 छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ा। पांचवी बार 40 से कम गेंद में शतक लगाया सूर्यवंशी ने पांचवी बार 40 से कम गेंद पर शतक लगाया है। मंगलवार को वैभव ने 28 बॉल पर सेंचुरी लगाई। इससे पहले उन्होंने 2025 में UAE के खिलाफ ही टी-20 में 32 गेंद पर शतक लगाया था। सबसे तेज स्ट्राइक रेट का रिकॉर्ड भी बनाया सूर्यवंशी ने 384.90 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। यह लिस्ट-ए क्रिकेट में 100 या इससे ज्यादा रन की पारियों में सबसे तेज स्ट्राइक रेट है। दूसरे नंबर पर एबी डिविलियर्स हैं, जिन्होंने 2015 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 338.63 के स्ट्राइक रेट से 149 रन बनाए थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 7 रन से हराया:टी-20 सीरीज सीरीज 3-1 से जीती; मिचेल मार्श का शतक काम नहीं आया
    Next Article
    भारत की पहली ओलंपिक फिल्म लॉन्च:मीराबाई, शीतल देवी और स्मृति मंधाना दिखेंगी; 2036 ओलिंपिक की मेजबानी के लिए शुरू हुआ कैंपेन

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment