Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    क्रूज निर्माण के नाम पर 4 करोड़ की हुई धोखाधड़ी:अलकनंदा क्रूज के मालिक ने पुलिस से की शिकायत,कंपनी सहित 7 पर दर्ज किया मुकदमा

    2 hours ago

    2

    0

    क्रूज निर्माण के नाम पर चार करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी में लंका थाने में केरल की एक कंपनी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। गंगा में संचालित अलकनंदा क्रूज के मालिक ने तीन क्रूज का आर्डर दिया था, जिसके एवज में पैसे लिये गए। आरोप है कि तय समय के बाद भी न पैसा मिला, ना ही क्रूज तैयार किया गया। 2022 में दिया गया था ऑर्डर रविदास घाट निवासी विवेक मालवीय की कंपनी अलकनंदा क्रूजलाइन लिमिटेड है। इनकी ओर से कोच्ची (केरल) की नवाल्ट सोलर ऐंड इलेक्ट्रिक बोट्स प्रा.लि. के निदेशक संदिथ थनदाशेरी एवं रमिथा मधु को तीन क्रूज के लिए पहली अगस्त 2022 को ऑर्डर दिया गया था। तीन क्रूज की कीमत 5.06 करोड़ थी। ऑर्डर कन्फर्म करने के लिए एडवांस के रूप में एक करोड़ 52 लाख 80 हजार रुपये 2 अगस्त 2022 को दिये गए थे। दो क्रूज 7 माह बाद यानी 2 मार्च 2023 तक देना था। ऑर्डर देने की तारीख से अब तक साढ़े तीन वर्ष से भी अधिक बीत चुके हैं। एक भी क्रूज कंपनी ने तैयार नहीं किया। इसके बारे में बात करने पर निर्माण के लिए अन्य खचों के नाम पर पैसे लिये जाते रहे। पुलिस छानबीन में जुटी तीनों क्रूज की कीमत के अतिरिक्त 20 लाख रुपये अयोध्या में अस्थाई शिपयार्ड बनाने के लिए लिये गए। 27 दिसंबर 2023 तक कंपनी की ओर से चार करोड़ तीन लाख 72 हजार 90 रुपये दिया गया। लंका पुलिस ने संदिध थनदाशेरी, रमिथा मधु तथा कंपनी के अन्य सदस्यों संतोष कुमार कृष्णन, अजय कुमार सी., श्याम टीएस, जोम मैथ्यू, कार्तिक जीआर, एलबी जय, जीतू हरिदास पर केस दर्ज किया है। पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ओवरलोड प्राइवेट बस में 131 यात्री, दो बार फटा टायर:झांसी से गोरखपुर जा रही थी बस सीज, उन्नाव में यात्रियों ने किया हंगामा
    Next Article
    मेरठ की 22 साल की अनाव्या दत्ता बनीं मिसाल:संभाल रहीं मल्टी-सेक्टर कंपनी, मेल-डोमिनेट सेक्टर में खड़ी की नई पहचान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment