Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर देहात में उद्यमियों की समस्याओं पर बैठक:डीएम-एसपी ने दिए समाधान के निर्देश, कई मांगों पर की चर्चा

    1 hour ago

    1

    0

    कानपुर देहात में उद्योग एवं व्यापार से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मां मुक्तेश्वरी देवी सभागार में जिला उद्योग एवं व्यापार बंधु की मासिक बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता जिलाधिकारी कपिल सिंह ने की, जिसमें पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडे भी मौजूद रहीं। बैठक के दौरान उद्यमियों और व्यापारियों ने अपनी विभिन्न समस्याएं, सुझाव और मांगें प्रशासन के सामने रखीं। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि सभी समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए। डीएम ने औद्योगिक क्षेत्रों में साफ-सफाई व्यवस्था सुधारने, निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने, सड़कों व नालियों की मरम्मत कराने तथा अतिक्रमण हटाने के लिए राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम बनाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडे ने भी व्यापारियों को आश्वासन दिया कि औद्योगिक क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही व्यापारिक गतिविधियों में कोई बाधा नहीं आने दी जाएगी। बैठक में आईटीआई पास युवाओं को उद्योगों में अप्रेंटिसशिप से जोड़ने, जैनपुर यूपीएसआईडीसी में साफ-सफाई सुधारने, अकबरपुर कोतवाली के पास सर्विस रोड निर्माण और कानपुर-अकबरपुर-रूरा मार्ग पर रोडवेज व सीएनजी बसों के संचालन जैसी महत्वपूर्ण मांगों पर भी चर्चा हुई। अधिकारियों को इन सभी बिंदुओं पर समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अमित कुमार, उपायुक्त उद्योग प्रभात कुमार, उपायुक्त राज्यकर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, उद्यमी और व्यापारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कन्नौज में एक्सप्रेस-वे पर सड़क हादसे में युवक की मौत:आगरा से लौटते समय तालग्राम क्षेत्र में हुई घटना, चचेरा भाई घायल
    Next Article
    गाजियाबाद पीएसी प्रतियोगिता का समापन:14 वाहिनियों ने लिया हिस्सा, खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment