Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद पीएसी प्रतियोगिता का समापन:14 वाहिनियों ने लिया हिस्सा, खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन

    1 hour ago

    1

    0

    गाजियाबाद की 41वीं वाहिनी पीएसी में आयोजित पश्चिमी जोन की तृतीय अंतर-वाहिनी कबड्डी क्लस्टर प्रतियोगिता 2026 का समापन शुक्रवार को हुआ। तीन दिवसीय इस आयोजन में खिलाड़ियों ने खेल भावना, अनुशासन और टीम वर्क का प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में पश्चिमी जोन की कुल 14 वाहिनियों की टीमों ने हिस्सा लिया। तीन दिनों तक चले इस आयोजन में विभिन्न खेलों में खिलाड़ियों के बीच प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। समापन समारोह में पुलिस उप महानिरीक्षक पीएसी मेरठ अनुभाग कल्पना सक्सेना मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने विजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान कर खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की। कबड्डी प्रतियोगिता में 06वीं वाहिनी पीएसी मेरठ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि 47वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद उपविजेता रही। खो-खो में 41वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद ने जीत दर्ज की और 28वीं वाहिनी पीएसी इटावा दूसरे स्थान पर रही। फेंसिंग और जिम्नास्टिक में भी 41वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद ने पहला स्थान हासिल किया। मुख्य अतिथि कल्पना सक्सेना ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल शारीरिक मजबूती के साथ-साथ अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना भी सिखाते हैं। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को भविष्य में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर सेनानायक डॉ. दिनेश यादव, उपसेनायक अरुण कुमार सिंह, उपसेनायक सत्यम और सहायक सेनानायक जगवीर सिंह चौहान सहित कई अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर देहात में उद्यमियों की समस्याओं पर बैठक:डीएम-एसपी ने दिए समाधान के निर्देश, कई मांगों पर की चर्चा
    Next Article
    सिटी मजिस्ट्रेट, नगर निगम अधिकारियों की व्यापारियों संग बैठक:कानून व्यवस्था, यातायात और अतिक्रमण पर हुई चर्चा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment