Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर देहात में देशी मदिरा दुकानों का ई-लॉटरी से आवंटन:18 दुकानों के लिए 234 आवेदन, 1.33 करोड़ रुपये फीस में मिले

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर देहात में आबकारी नीति वर्ष 2026-27 के तहत देशी मदिरा, कंपोजिट शॉप, मॉडल शॉप और भांग की फुटकर दुकानों का आवंटन ई-लॉटरी के माध्यम से किया गया। यह प्रक्रिया 20 मार्च को जिलाधिकारी कपिल सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित मां मुक्तेश्वरी देवी सभागार में संपन्न हुई। जनपद की कुल 20 दुकानों के लिए 10 मार्च से 17 मार्च तक पंजीकरण किया गया था। इनमें से 18 दुकानों पर कुल 234 आवेदन प्राप्त हुए। जांच के बाद सभी आवेदनों को पात्र पाया गया, जिसके बाद 20 मार्च को प्रथम चरण की ई-लॉटरी निकाली गई। इस ई-लॉटरी प्रक्रिया से प्रशासन को प्रोसेसिंग फीस के रूप में 1.33 करोड़ रुपये से अधिक की आय प्राप्त हुई है। इसके अतिरिक्त, दुकानों के संचालन से लाइसेंस फीस, बेसिक लाइसेंस फीस और मदिरापान शुल्क के रूप में करोड़ों रुपये का राजस्व मिलने की संभावना है। ई-लॉटरी प्रक्रिया के दौरान मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अमित कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक राजेश पाण्डेय और जिला आबकारी अधिकारी संजय यादव सहित कई अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ईद पर 6 जोन और सेक्टर में बांटा गया आगरा:सकुशल सम्पन्न हुई अलविदा की नमाज, आज चांद रात बाजार के लिए जगह-जगह तैनात रहेगी पुलिस
    Next Article
    हापुड़ में 13 मिमी बारिश से फसलों को नुकसान:10 हजार हेक्टेयर फसल प्रभावित, जलभराव से बढ़ी किसानों की चिंता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment