Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ईद पर 6 जोन और सेक्टर में बांटा गया आगरा:सकुशल सम्पन्न हुई अलविदा की नमाज, आज चांद रात बाजार के लिए जगह-जगह तैनात रहेगी पुलिस

    2 hours ago

    1

    0

    शहर की मस्जिदों में शुक्रवार को अलविदा की नमाज सकुशल संपन्न हुई। अब शनिवार को ईद-उल-फितर की नमाज को लेकर पुलिस-प्रशासन ने व्यापक तैयारियां कर ली हैं और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। वहीं चांद रात के बाजार के लिए पुलिस जगह जगह तैनात रहेगी। डीसीपी सिटी अली अब्बास ने बताया कि नगर क्षेत्र की करीब 280 मस्जिदों में नमाज सकुशल संपन्न कराने के लिए व्यापक व्यवस्था की गई है। शहर को सेक्टर और जोन में बांटा गया है। छह जोन बनाए गए हैं, जिनकी जिम्मेदारी एसीपी को सौंपी गई है, जबकि प्रत्येक सेक्टर का प्रभारी एसएचओ रहेगा। प्रशासन ने सभी धर्मगुरुओं से समन्वय कर लिया है और लोगों से अपील की गई है कि वे अपने नजदीकी मस्जिदों में ही नमाज अदा करें। चांद रात को देखते हुए बाजारों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि देर रात तक होने वाली खरीदारी शांतिपूर्वक हो सके। धर्मगुरुओं ने भी लोगों से ईद का त्योहार भाईचारे, मोहब्बत और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की है।ईद के एलान के साथ ही शहर के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। राजा मंडी, सुभाष बाजार, लोहा मंडी, शाहगंज और शहीद नगर समेत प्रमुख बाजारों में खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है। चांद रात के चलते आज बाजार देर रात तक गुलजार रहेंगे और खरीदारी जारी रहेगी। मुफ्ती मुदस्सिर के अनुसार जामा मस्जिद में सुबह 8:15 बजे नमाज होगी। वहीं सैयद जफर रिजवी ने बताया कि शिया ईदगाह भोगीपुरा में सुबह 7 बजे, गुदड़ी मंसूर खां मस्जिद में 9:45 बजे और शाहगंज मस्जिद में 8:45 बजे नमाज अदा की जाएगी। अरब देशों में चांद न दिखने की वजह से ईद का त्योहार शनिवार को मनाया जाएगा। उम्मीद जताई जा रही थी कि बृहस्पतिवार को चांद दिखाई दे सकता है और उसके आधार पर शुक्रवार को ईद मनाई जाती, लेकिन चांद न दिखने पर अब शनिवार को ही ईद मनाई जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चित्रकूट में जनकल्याणकारी योजनाओं के स्वीकृति पत्र बांटे गए:विधायक ने कहा- 9 साल में बदली प्रदेश की तस्वीर, विकास पुस्तिका का विमोचन
    Next Article
    कानपुर देहात में देशी मदिरा दुकानों का ई-लॉटरी से आवंटन:18 दुकानों के लिए 234 आवेदन, 1.33 करोड़ रुपये फीस में मिले

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment