Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर देहात में जन आक्रोश महिला सम्मेलन का आयोजन:संजय निषाद बोले- BJP महिलाओं को राजनीति और नीति-निर्माण में भागीदारी देने के लिए प्रतिबद्ध

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर देहात में भाजपा द्वारा हिंदी भवन में जन आक्रोश महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिले के प्रभारी मंत्री एवं उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद, जिला अध्यक्ष रेणुका सचान तथा राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने महापुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर किया। कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने कहा कि भाजपा महिलाओं को राजनीति और नीति-निर्माण में भागीदारी देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने 16 व 17 अप्रैल को संसद में विपक्षी गठबंधन के आचरण की निंदा करते हुए इसे अलोकतांत्रिक और महिला विरोधी बताया। उनका कहना था कि महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया में हिस्सा देना उनका अधिकार है, जिसे वर्षों तक रोका गया। जिला अध्यक्ष रेणुका सचान ने समाजवादी पार्टी, टीएमसी और डीएमके पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे पर विरोध कर इन दलों ने आधी आबादी के साथ विश्वासघात किया है। सचान ने चेतावनी दी कि आगामी चुनावों में महिलाओं का आक्रोश इन दलों को झेलना पड़ेगा। राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने आरोप लगाया कि कुछ विपक्षी दल कोटे के भीतर धर्म आधारित आरक्षण की मांग उठाकर प्रक्रिया को टालने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने इसे केवल तुष्टीकरण की राजनीति बताया। सम्मेलन के बाद हिंदी भवन से जन आक्रोश महिला पदयात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। महिलाओं ने “कांग्रेस का हाथ नारी शक्ति के खिलाफ” लिखी तख्तियां लेकर मार्च किया और विपक्षी दलों के खिलाफ नारेबाजी की। पदयात्रा का नेतृत्व संजय निषाद, प्रतिभा शुक्ला और रेणुका सचान ने किया, जिसमें चारों विधानसभाओं से आई महिलाओं की सक्रिय भागीदारी रही। पदयात्रा के उपरांत जिला अध्यक्ष रेणुका सचान के नेतृत्व में कांग्रेस एवं अन्य विपक्षी दलों का पुतला दहन किया गया। भाजपा कार्यालय में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार महिलाओं के अधिकारों के लिए प्रतिबद्ध है। किसी भी महिला विरोधी ताकत के खिलाफ मजबूती से खड़ी रहेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दल महिलाओं को अधिकार मिलने से घबरा रहे हैं। इस दौरान कार्यक्रम में संयोजक कुसुम लता कटियार, ब्लॉक प्रमुख उर्वशी चंदेल, उपाध्यक्ष रागनी भदौरिया, कृष्णा गौतम, उमा द्विवेदी, पूनम दिवाकर, सीमा पाल, सविता निषाद, सुप्रिया गुप्ता, पूनम आर्य, दीपिका सेंगर, महामंत्री बबलू शुक्ला, सत्यम सिंह चौहान, विकास मिश्रा सहित कई कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    विपक्ष का महिला विरोधी चेहरा हुआ बेनकाब:अनिल राजभर बोले- आने वाले दिनों में होगा बड़ा आंदोलन, कांग्रेस-सपा ने माता-बहनों को धोखा दिया
    Next Article
    IPL में बेंगलुरु Vs गुजरात:टॉस थोड़ी देर में, पाटीदार इस सीजन 22 सिक्स लगा चुके; दोनों का हेड टु हेड बराबरी पर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment